Air Pollution Disease : एयर पॉल्यूशन से इस समय पूरी दुनिया परेशान है और एशिया के कई देशों में तो ये एक गंभीर समस्या बन गई है। एयर पॉल्यूशन के कारण दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की जान जा रही है। दुर्भाग्य से भारत भी उन देशों में शामिल है, जहां एयर पॉल्यूशन एक गंभीर समस्या है। भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब डेंजर लेवल तक पहुंच गया है। एयर पॉल्यूशन के कारण इंसानों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि एयर पॉल्यूशन का असर अब इंसानों के स्किन पर पड़ रहा है और इससे लोगों को स्किन संबंधी बीमारियां भी हो रही हैं।
