Get App

Asthma Attack on Diwali: दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें सावधान, बढ़ सकता है अटैक का खतरा

Asthma Patients Safety Tips: दिवाली खुशी, रोशनी और एकता का त्योहार है। लेकिन अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए, यह उत्सव स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है। लिहाजा दिवाली के मौके पर अस्थमा के मरीजों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। इस दौरान अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 11:40 AM
Asthma Attack on Diwali: दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें सावधान, बढ़ सकता है अटैक का खतरा
Asthma Patients Safety Tips: अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज की सांस लेने की नलियों में सूजन आ जाती है।

दिवाली पर दिल्ली-NCR समेत देशभर के तमाम शहरों की एयर क्वालिटी बिगड़ जाती है। इसकी वजह पटाखे, पराली जलाना और सर्द मौसम होता है। पटाखों के जलने से सल्फर डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे केमिकल हवा में पहुंचकर सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ा देते हैं। कहने का मतलब ये है कि एयर पॉल्यूशन बढ़ने से अस्थमा और सांस के अन्य मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। ऐसे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। कई बार अस्थमा अटैक की नौबत भी आ सकती है। लिहाजा दिवाली के मौके पर अस्थमा के मरीजों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत रहती है।

बता दें कि अस्थमा एक ऐसी बीमारी है। जिसमें मरीज की सांस लेने की नलियों में सूजन आ जाती है। जिससे से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। वहीं दिवाली के दौरान प्रदूषण बढ़ने से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो सकती है।

अस्थमा के मरीजों को अटैक आने पर क्या करें?

कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ मरीज अस्थमा अटैक की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं। उन्हें कुछ नहीं समझ में आता है कि आखिर क्या करें। अस्थमा के अटैक में ब्रीदिंग प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होती है। जो लोग अस्थमा की समस्या से पहले से जूझ रहे हैं। वे लक्षण के आधार पर इसकी पहचान कर सकते हैं। अस्थमा अटैक होने पर सबसे पहले इनहेलर या नेबुलाइजर के जरिए दवा लेनी चाहिए। इस दौरान अगर लक्षण ज्यादा हैं, तो इनहेलर की डोज ज्यादा भी ले सकते हैं। अस्थमा अटैक आने पर सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं। इसमें सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर कुछ इमरजेंसी दवाएं देते हैं। जिनका इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी तरह की शिकायत होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें