Beetroot For Diabetes: चुकंदर है सेहत का सिकंदर, ब्लड शुगर फौरन होगा कंट्रोल

Blood sugar control Tips: चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लाल रंग और कसैले स्वाद के लिए यह जाना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह डायबिटीज और दिल के रोगियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 7:25 AM
Story continues below Advertisement
Blood sugar control Tips: अन्य जड़ वाली सब्जियों के मुकाबले चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। जिससे डायबिटीज के मरीज आसानी से सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है। उन्हें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं। इसके लिए लाइफ स्टाइल और खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से प्राकृतिक रूप से हाई ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है। अन्य जड़ वाली सब्जियों के मुकाबले चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। जिससे यह डायबिटीज के लिए फायदेमंद माना गया है।

चुकंदर में नाइट्रेट होते हैं जो नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज वाले लोगों के लिए चुकंदर फायदेमंद माना गया है। अच्छी बात यह है चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 64(मध्यम) होता है और इसी वजह से यह ब्लड शुगर को मैनेज करना का काम करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर फायदेमंद


कई स्टडी में कहा गया है कि चुकंदर में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक, जैसे बीटालेन्स और फेनोलिक यौगिक में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में सहायता कर सकते हैं, जो अक्सर शुगर के मरीजों में बढ़ जाते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको रोजाना आधे से एक कप कच्चे या सब्जी के रूप में चुकंदर का सेवन करना चाहिए। एक कप पके हुए चुकंदर में लगभग 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से बचा सकता है। डायबिटीज में चुकंदर का सेवन हमेशा भोजन से पहले करना चाहिए। आप खाना खाने के कुछ देर पहले चुकंदर का सलाद खा लीजिए। इससे आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहती है।

दिल के लिए फायदेमंद है चुकंदर

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल में करने का काम करते हैं। ये ब्लड वेसल्स को डायलेट करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने की वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके यह उस समस्या को दूर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।

Vegetables for Diabetes: सिर्फ बरसात में कुछ दिन मिलता है कंटोला, डायबिटीज के लिए है रामबाण

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Aug 07, 2024 7:25 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।