Credit Cards

नारियल पानी से हो सकता है नुकसान! इन 5 लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन

Who should avoid coconut water: नारियल पानी सेहतमंद जरूर है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। इसमें मौजूद हाई पोटेशियम कुछ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर कुछ हेल्थ कंडीशन्स वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। जानिए किन लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
Who should avoid coconut water: शरीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने पर उसे हाइपरकलेमिया कहते हैं।

गर्मी में नारियल पानी एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह लोगों की पहली पसंद बन जाता है। थकान भगाने से लेकर बॉडी को ठंडक देने तक, इसके फायदे अनगिनत बताए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर किसी के लिए यह फायदेमंद नहीं होता? जी हां, कुछ हेल्थ कंडीशन्स में नारियल पानी फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप भी बिना सोचे-समझे इसे रोज पी रहे हैं, तो अब सतर्क हो जाने का वक्त है।

दरअसल, नारियल पानी में मौजूद कुछ तत्व ऐसे हैं, जो कुछ बीमारियों में आपकी परेशानी को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि जानें किन लोगों को नारियल पानी से दूरी बनानी चाहिए। आगे पढ़ें, किन-किन स्थितियों में यह हेल्दी ड्रिंक आपके लिए अनहेल्दी बन सकती है।

  1. किडनी रोगियों के लिए नुकसानदायक

अगर किसी को किडनी से जुड़ी समस्या है, तो नारियल पानी से दूरी बनाना जरूरी है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जिसे कमजोर किडनी फिल्टर नहीं कर पाती। इससे शरीर में पोटेशियम बढ़ जाता है और हाइपरकलेमिया का खतरा बनता है, जो हार्टबीट तेज करने, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी और बेचैनी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

  1. डायबिटीज पेशेंट्स के लिए रिस्की हो सकता है


नारियल पानी में नैचुरल शुगर और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। डायबिटीज के मरीज अगर इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। खासकर अनकंट्रोल डायबिटीज वाले लोगों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

  1. बुजुर्गों को नहीं करनी चाहिए ओवरडोज

बढ़ती उम्र में शरीर की मेटाबॉलिक प्रोसेस धीमी हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम का अधिक सेवन बुजुर्गों के लिए खतरे की घंटी बन सकता है। इससे हार्ट की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, खासकर अगर पहले से कोई हृदय रोग हो।

  1. एलर्जी वाले लोग रहें सतर्क

अगर किसी को नट्स या प्लांट बेस्ड फूड्स से एलर्जी है, तो नारियल पानी से स्किन इरिटेशन, रैशेज, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एलर्जी का इतिहास हो तो सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से राय लें।

  1. हाई बीपी और दवा लेने वालों के लिए चेतावनी

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज जो रेगुलर दवा लेते हैं, उन्हें नारियल पानी सावधानी से पीना चाहिए। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स ब्लड प्रेशर को अचानक से बहुत नीचे गिरा सकते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर या थकान जैसी समस्या हो सकती है।

  1. कितना नारियल पानी पीना है सेफ?

यदि आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो दिन में एक गिलास नारियल पानी तक सीमित रहना बेहतर है। लेकिन अगर आप तेज धूप में हैं या बहुत पसीना आ रहा है, तो आधा गिलास भी काफी है।

  1. हाई पोटैशियम लेवल का खतरा क्या है?

शरीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने पर उसे हाइपरकलेमिया कहते हैं। ये स्थिति हृदय की धड़कन को अनियमित कर सकती है, जो गंभीर स्थिति में बदल सकती है। खासकर जिनकी किडनी कमजोर है, उनके लिए ये जानलेवा भी हो सकता है।

नारियल पानी के फायदे भी कम नहीं

शरीर को तेजी से हाइड्रेट करता है।

पाचन में मदद करता है और कब्ज दूर करता है।

स्किन और बालों को हेल्दी बनाता है।

वजन कम करने में सहायक है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Cancer alert: बिना दर्द के भी हो सकता है कैंसर, इन 10 लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।