Get App

महिलाओं में प्रेग्नेंसी से पहले बढ़ रहा है ये खतरा, हो जाइये अलर्ट! नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल पर है, जो गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। इसके कारण बच्चे को जन्म से पहले ही सिगरेट के धुएं जैसा नुकसान हो सकता है। हांलाकि एक स्टडी में पाया गया है कि प्रग्नेंट होने से पहले ही महिलाओं को कई बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 7:28 PM
महिलाओं में प्रेग्नेंसी से पहले बढ़ रहा है ये खतरा, हो जाइये अलर्ट! नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
महिलाओं में प्रेग्नेंसी से पहले बढ़ रहा है ये खतरा

Air Pollution Effects in Pregnancy : भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। ये भारतीयों के लिए एक कड़वी सच्चाई है। ठंड के महीना शुरू होते ही दिल्ली का वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक लेवल पर पहुंच जाता है। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का ये स्तर हर साल ही देखने को मिलता है। ठंड में बढ़े AQI का असर सेहत पर पड़ने लगता है, इससे प्रेगनेंट महिलाएं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत भी प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि डॉक्टर इस जहरीली हवा में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने से मना कर रहे हैं। आइए जानते हैं ये पॉल्यूशन प्रेगनेंट महिलाएं और अजन्मे बच्चे के लिए कितना खतरनाक है।

महिलाओं को बढ़ रहा यह बढ़ा खतरा

एक नई स्टडी में यह पाया गया है कि गर्भधारण से पहले वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से बच्चों में उच्च बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) का खतरा बढ़ सकता है। यह अध्ययन अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में किया गया था, जिसमें शोधकर्ताओं ने गर्भधारण से पहले वायु प्रदूषण के संपर्क और बच्चों में उच्च बीएमआई के बीच संबंध का विश्लेषण किया। अध्ययन में यह पाया गया कि गर्भधारण से पहले वायु प्रदूषण के संपर्क में आने वाली महिलाओं के बच्चों में उच्च बीएमआई का खतरा अधिक था। यह खतरा खासतौर पर उन महिलाओं में ज्यादा था, जो गर्भधारण से पहले पीएम 2.5 (फाइन पार्टिकुलेट मैटर) के उच्च स्तर वाले क्षेत्रों में रहती थीं।

प्रदूषण से करें बचाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें