इन दिनों डायबिटीज (Diabetes) एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान इसकी मुख्य वजह है। भारत में हर 11 में से 1 युवा इसकी चपेट में है। करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। मौजूदा समय में देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। वहीं करीब 13.6 करोड़ लोग प्री डायबिटिक है। यानी जल्द ही ये भी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। यह ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाए, तो जिंदगीभर इसे कंट्रोल करना पड़ता है। कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। नीम के पत्तों को शुगर कंट्रोल करने में बेहद असरदार माना जाता है।
शुगर के मरीजों को खान-पान में बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। कई फूड्स शुगर को तेजी से बढ़ा देते हैं। वैसे तो डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बेहद सिंपल डाइट और दवाओं का सहारा लेना पड़ता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए नीम की पत्तियां हैं दवा
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नीम के पत्ते खाना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक नीम की पत्तियों में कुछ ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो शरीर के अंदर पहुंचकर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है। नीम की पत्तियों में कई फ्लेवोनोइड्स समेत कई अन्य तत्व होते हैं। ये पैंक्रियाज को स्टिम्युलेट करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नीम की पत्तियों का सेवन सही तरीके से करने पर ही फायदा मिलता है। आप नीम पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए नीम की कुछ सूखी पत्तियों को ब्लेंडर में तब तक पीसें, जब तक वे चिकनी न हो जाएं। इसके बाद दिन में दो बार इस चूर्ण का इस्तेमाल करें।
जानिए कैसे करें नीम की पत्तियों का सेवन
सुबह-सुबह खाली पेट 4-5 नीम की पत्तियों को चबाकर खाएं। इसके बाद पानी पी लें। इससे नीम की पत्तियां शरीर में पहुंचकर डायबिटीज को कंट्रोल करेंगी। जो लोग नीम की पत्तियां नहीं खा पाते, वे नीम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल का सेवन करने से भी ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। नीम की पत्तियां खाने में कड़वी होती हैं। लेकिन उनमें तमाम औषधीय गुण पाए जाते हैं।
नीम की पत्तियों से स्किन में आएगी चमक
नीम की पत्तियों में मौजूद तमाम तत्व त्वचा से संबंधित परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा रोगों में राहत मिलती है। बुजुर्ग लोगों को नीम की पत्तियां कम खानी चाहिए।
1 - नीम की पत्तियों के अन्य फायदे
3 - मुंह का स्वास्थ्य सुधरता है।
4 - लिवर और किडनी से कचरा निकल जाता है।
6 - घाव और छाले ठीक होते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।