Get App

Diabetes: हाई ब्लड शुगर के लिए नीम की पत्तियां हैं रामबाण इलाज, चेहरे में आएगी चमक, मिलेंगे कई फायदे

Neem Leaf for Diabetes: देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन मरीजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खानपान की रहती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई हैं। जानिए कैसे करें सेवन

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 7:18 AM
Diabetes: हाई ब्लड शुगर के लिए नीम की पत्तियां हैं रामबाण इलाज, चेहरे में आएगी चमक, मिलेंगे कई फायदे
Diabetes: नीम की पत्तियों के सेवन से स्किन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

इन दिनों डायबिटीज (Diabetes) एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान इसकी मुख्य वजह है। भारत में हर 11 में से 1 युवा इसकी चपेट में है। करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। मौजूदा समय में देश में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। वहीं करीब 13.6 करोड़ लोग प्री डायबिटिक है। यानी जल्द ही ये भी डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं। यह ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाए, तो जिंदगीभर इसे कंट्रोल करना पड़ता है। कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। नीम के पत्तों को शुगर कंट्रोल करने में बेहद असरदार माना जाता है।

शुगर के मरीजों को खान-पान में बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। कई फूड्स शुगर को तेजी से बढ़ा देते हैं। वैसे तो डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बेहद सिंपल डाइट और दवाओं का सहारा लेना पड़ता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए नीम की पत्तियां हैं दवा

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नीम के पत्ते खाना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक नीम की पत्तियों में कुछ ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो शरीर के अंदर पहुंचकर ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकती है। नीम की पत्तियों में कई फ्लेवोनोइड्स समेत कई अन्य तत्व होते हैं। ये पैंक्रियाज को स्टिम्युलेट करते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नीम की पत्तियों का सेवन सही तरीके से करने पर ही फायदा मिलता है। आप नीम पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए नीम की कुछ सूखी पत्तियों को ब्लेंडर में तब तक पीसें, जब तक वे चिकनी न हो जाएं। इसके बाद दिन में दो बार इस चूर्ण का इस्तेमाल करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें