Credit Cards

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है दूधी घास, ब्लड शुगर फौरन होगा डाउन

Benefits of Dhoodhi Ghas: हमारे आसपास कई पेड़-पौधे होते हैं। जिनमें औषधीय गुणों का खजाना होता है। एक समय था, जब दुनियाभर में बीमारियों का इलाज जड़ी-बूटी और फूल-पत्तियों से किया जाता था। ऐसे ही दूधी घास डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस घास को तोड़ने के बाद पौधे से दूध जैसा पदार्थ बहता है। इसीलिए इसे दूधी घास कहते हैं

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 7:25 AM
Story continues below Advertisement
Benefits of Dhoodhi Ghas: आयुर्वेद में दूधी घास को दुग्धिका और शीता जैसे नाम से भी पहचाना जाता है। वहीं, बॉटनी में इसे यूफॉर्बिया थाइमीफोलिया कहा जाता है।

डायबिटीज के मरीज दुनियाभर में तेजी से फैल रहे हैं। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज देसी इलाज के जरिए अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके लिए दूधी घास का सेवन कर सकते हैं। दूधी घास का पाउडर भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना गया है।

दूधी घास को अंग्रेजी में अस्थमा प्लांट कहा जाता है। इस घास को तोड़ने के बाद इसके पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलने लगता है। इसलिए इस घास को दूधी घास कहा जाता है। आयुर्वेद में इस घास को दुग्धिका और शीता जैसे नाम से भी पहचाना जाता है। वहीं, बॉटनी में इसे यूफॉर्बिया थाइमीफोलिया कहा जाता है।

डायबिटीज के लिए काल है दूधी घास


आयुर्वेद में दूधी घास को काफी अहम माना गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के बॉटनी डिपार्टमेंट के प्रो विजय मलिक का कहना है कि दूधी घास के पाउडर का उपयोग अगर किया जाए तो कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। दूधी घास की पत्तियों को तोड़कर अच्छे से सुखा लें। सूखने के बाद पाउडर बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। जिससे डायबिटीज के रोगियों को भी काफी राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ अगर किसी को अस्थमा, खांसी या बाल झड़ने की भी समस्या है, तो उसके लिए भी यह काफी फायदेमंद है।

दूधी घास लिवर के लिए फायदेमंद

मलिक ने बताया कि इसके पाउडर के उपयोग से लिवर में इंफेक्शन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसके साथ ही पाचन शक्ति में सुधार होता है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अगर बच्चों के पेट में भी कीड़े जैसी कोई भी समस्या है, तो उसमें भी यह पाउडर किसी रामबाण से कम नहीं है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes Diet: डायबिटीज के लिए रामबाण है आंवला, ऐसे करें सेवन, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।