Diabetes: स्टीविया से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, चीनी की जगह करें इस्तेमाल, जानिए कैसे करें सेवन

Stevia for Diabetes: स्टीविया (Stevia) डायबिटीज से पीड़ित मरीजों (Diabetes patients) के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है। इसे चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टीविया को मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। यह सफेद चीनी के मुकाबले 100 से 300 गुना मीठा होता है। लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी और आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स नहीं होते हैं

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 7:20 AM
Story continues below Advertisement
Stevia for Diabetes: स्टेविया मेडिकल स्टोर में मिलने वाले बाकी आर्टिफिशियल स्वीटनर से अलग है। यह एक नेचुरल प्रोडक्ट है।

दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, गलत खानपान की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। जिनमें एक रोग डायबिटीज भी है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी जहर के समान है। अगर आपने इसका ज्यादा सेवन किया तो ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ जाएगा। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित मरीज मिठास के लिए बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक औषधीय पौधा है। इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है।

यह औषधि चीनी की तरह मीठी होती है और घर के आंगन या गार्डन में उगाई जा सकती है। यह जड़ी-बूटी डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसकी वजह ये है कि इसमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है। इसका सेवन हाई बीपी के लिए भी किया जा सकता है।

जानिए क्या है स्टीविया


स्टीविया एक शुगर सब्सटीट्यूट है, जिसे स्टीविया प्लांट के पत्तों से तैयार किया जाता है। ये सफेद चीनी के मुकाबले 100 से 300 गुना मीठा होता है। लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी और आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स नहीं होते। हालांकि हर किसी को इसका स्वाद पसंद आए ये जरूरी नहीं है। कई लोगों ये मेंथॉल जैसा लगता है। आप चाय में इसे मिलाकर पी सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और मैग्‍नीशियम होता है। स्टीविया को शुगर का विकल्‍प माना जाता है। स्‍टीविया का तुलसी की तरह पौधा होता है। जिसमें स्‍टेवियोल ग्‍लाइकोसाइड होता है। स्‍टीविया का प्रयोग ड्रिंक्‍स, डेजर्ट, कैंडी, दही और बे‍किंग में किया जाता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद है स्टीविया

डायबिटीज के रोगी चीनी के रूप में स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा स्टीविया हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, गैस एसिडिटी, त्वचा के रोग आदि के इलाज में भी किया जा सकता है। वजन कम करने में भी यह औषधि बड़े काम की है। इसका उपयोग शुगर फ्री चीजें बनाने के लिए भी किया जाता है। स्टीविया मेडिकल स्टोर में मिलने वाले बाकी आर्टिफिशियल स्वीटनर के अलग है। इसकी वजह ये है कि यह एक नेचुरल प्रोडक्ट है। स्टीविया का सेवन करने से ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसका सेवन रोजाना 12 मिली ग्राम से अधिक नहीं करना चाहिए।

स्टीविया के सेवन से वजन करें कंट्रोल

स्‍टीविया में शुगर की अपेक्षा बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। वजन कम करने के लिए शुगर की जगह स्‍टीविया का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी नहीं होता है। स्‍टीविया का सेवन डायबिटीज और वजन कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसकी मात्रा पर नियंत्रण जरूरी है। स्‍टीविया का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।

जापानी मूल का पौधा है स्टीविया

यह पौधा मूल रूप से जापान में उगाया जाता है। लेकिन जब से भारत में इसके गुणों के बारे में जानकारी मिली है। तब से भारत में कई राज्यों में इसकी खेती की जा रही है।

स्‍टीविया का कैसे करें इस्तेमाल

1 - कॉफी या चाय (Coffee or tea) के साथ स्‍टीविया पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

2 - नींबू पानी (Lemon water) बनाने के दौरान चीनी की जगह स्‍टीविया का रस या पाउडर मिला सकते हैं।

3 - अपने खाद्य आहार को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए उपर से स्‍टीविया की पत्‍ती या पाउडर (Stevia powder) का उपयोग कर सकते हैं।

4 - दूध या दही (curd) आदि के साथ स्‍टीविया पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

5 - आमतौर पर सभी मीठे खाद्य पदार्थों में आवश्‍यकता के अनुसार स्‍टीविया का उपयोग फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: पनीर का फूल ब्लड शुगर की जड़ पर करता है वॉर, जानिए कैसे करें सेवन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 20, 2025 7:20 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।