Get App

Diabetes: 1-2 साल पुराने अनाजों का करें सेवन, डायबिटीज की हो जाएगी छुट्टी, ठंड में सेहत रहेगी चकाचक

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इन मरीजों को मोटे अनाज और पुराने अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। आयुर्वेद के डॉक्टरों का मानना है कि कई साल पुराने अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2024 पर 7:20 AM
Diabetes: 1-2 साल पुराने अनाजों का करें सेवन, डायबिटीज की हो जाएगी छुट्टी, ठंड में सेहत रहेगी चकाचक
Diabetes: हाई ब्लड शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो।

डायबिटीज की बीमारी को काबू में रखने के लिए मरीजों को दवाइयों के साथ ही अपने खानपान को लेकर भी सख्त रहना पड़ता है। उन्हें कौन सी चीजें खानी हैं। कौन सी नहीं, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। इस बीमारी में थोड़ी सी लापरवाही भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकती है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते रहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। आयुर्वेद के डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों कई साल पुराने अनाज का सेवन करना चाहिए। इसमें मोटे अनाज (मिलेट्स) को जरूर शामिल करें।

डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा हो। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए गेहूं की जगह बाजरा, ज्वार, रागी, का ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

2-3 साल पुराने अनाज को डाइट में करें शामिल

R. V. आयुर्वेद अस्पताल मुंबई के डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ (Dr. Avhad Gorakshnath) का कहना है कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को पुराने अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जैसे जौ, ज्वार, बाजरा ये सभी मोटे अनाज का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ये 2-3 साल पुराने हों तो बेहतर है। इससे पाचन शक्ति में ज्यादा सुधार होता है। आमतौर पर लोग बाजार से ये सब चीजें खरीद लेते हैं। वो ये नहीं देखते हैं कि यह पुराना है नई फसल है। लिहाजा पुराने अनाजों को खरीदने में ही वरीयता देनी चाहिए। अगर आप नए अनाज खरीद रहे हैं तो फिर उन्हें भूनकर ही सेवन करना चाहिए। अगर एक साल या दो साल पुराना अनाज तो इससे पाचन शक्ति बढ़ती है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें