Get App

Diabetes: ठंड के समय ब्लड शुगर डाउन होने पर दिखेंगे ये लक्षण, फौरन हो जाएं अलर्ट

Diabetes Treatment: शरीर में अगर ब्लड शुगर लेवल ज्यादा कम हो जाता है तो वो भी बेहद खतरनाक है। यह उतना ही खतरनाक है, जितना शुगर लेवल का बढ़ना। ऐसे में जब भी शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो उससे बचाव के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं, ताकि आप पहचान कर सकें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 7:18 AM
Diabetes: ठंड के समय ब्लड शुगर डाउन होने पर दिखेंगे ये लक्षण, फौरन हो जाएं अलर्ट
Diabetes Treatment: जब आपका शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाए तो इसे लो ब्लड शुगर लेवल कहा जाता है।

देश में डायबिटीज के मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। अगर किसी का शुगर लेवल (Sugar Level) बढ़ गया है तो खानपान पर कंट्रोल कर और दवा या इंसुलिन की मदद से वह इसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना गंभीर शुगर लेवल का बढ़ना होता है। उतना ही खतरनाक ब्लड शुगर लेवल (low blood sugar) का कम होना भी होता है। लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है।

वैसे तो यह समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन अगर आप इसकी सही-सही जानकारी रखते हैं तो लक्षण दिखने पर तत्काल इलाज कर सकते हैं। दरअसल, ब्लड शुगर लेवल दिन के दौरान अक्सर बदलता रहता है। जब आपका शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाए तो इसे लो ब्लड शुगर कहा जाता है। ऐसे में इसे नॉर्मल बनाए रखने के लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत पड़ सकती है।

जानिए ब्लड शुगर लेवल क्यों होता है लो

लो ब्लड शुगर कई वजह से कम हो सकता है। दवाओं और इंसुलिन इंजेक्शन के ज्यादा इस्तेमाल से शुगर लेवल कम हो सकता है। अगर डायबिटीज के मरीज खाना छोड़ दें या कम खाना खाए तो उनका ब्लड शुगर लो हो सकता है। शारीरिक गतिविधि कम करने से भी शुगर लेवल कम हो सकता है। शराब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भी शुगर लेवल लो सकता है। भोजन में फैट, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। पीरियड्स के कारण भी शुगर लेवल लो हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें