डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे मौजूद हैं। लेकिन डायबिटीज के लिए घरेलू इलाज कैसे करना है ये पता नहीं होता है। ऐसे अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर घर की रसोई में पाया जाता है। डायबिटीज के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। अजवाइन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। जिससे डायबिटीज में होने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह आपके ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकता है। अजवाइन की पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की डॉक्टर प्रियंका सिंह का कहना है कि अजवाइन ठंड में बहुत फायदा करती है। आयुर्वेद में इसके बारे में काफी जिक्र किया गया है। यह एक हीं बल्कि कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पाचन संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन सबसे कारगर उपायों में से एक माना गया है।
ब्लड शुगर के लिए रामबाण है अजवाइन
अगर कोई डायबिटीज मरीज अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल करता है तो शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पानी के साथ अजवाइन लेने से वजन घटाने और अपच में मदद मिलती है। अजवाइन का पानी पाचन के साथ ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार साबित हो सकता है। शरीर का बढ़ता वजन टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में अजवाइन को आप शुगर कंट्रोल के लिए खा सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को खाना खाने के बाद अजवाइन पानी जरूर पीना चाहिए। अजवाइन पत्तियों में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अजवाइन का सदियों से इस्तेमाल किया जाता है। बाजवूद इसके इसके गुणों से बहुत से लोग अभी भी अनजान हैं। अजवाइन को वजन कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
ठंड में सर्दी-जुकाम की समस्या काफी होती रहती हैं। ऐसे में इससे निपटने के लिए करीब 250 ग्राम अजवाइन को सूती कपड़े में बांधकर तवे पर गर्म कर सूंघने मात्र से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है।
कफ अधिक निकलने की स्थिति में बार-बार खांसी आती हो तो अजवाइन के चूर्ण को घी और शहद मिलाकर चाटने से आराम मिलता है।
अजवाइन से पाचन शक्ति होगी मजबूत
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। उन्हें खाना पचाने में जरूरत से ज्यादा समय लगता है और साथ ही कब्ज जैसी समस्याएं भी रहती हैं। इन दोनों ही समस्याओं को लिए अजवाइन का पानी काफी फायदेमंद बताया गया है। पानी में घुलनशील फाइबर के अलावा इसमें अन्य कई पोषक तत्व हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने का काम करती हैं।
अजवाइन के सेवन से डिप्रेशन होगा दूर
भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव या डिप्रेशन एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा है। कम उम्र में ही लोग तनाव के शिकार होने लगे हैं। तनाव ज्यादा बढ़ने पर गंभीर रूप ले लेता है। ऐसे में अजवाइन और इसकी पत्तियों और अजवाइन तेल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। खासतौर पर अजवाइन के तेल में स्टडी के दौरान डिप्रेशन को कम करने वाले तत्व पाए गए हैं।
डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए एक्पर्ट्स से जरूर सलाह लें।