Credit Cards

Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए दवा की तरह हैं ये 8 फल, खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर, देखिए लिस्ट

Best Fruits For Diabetes: फलों में नेचुरल शुगर होती है, जो मुख्य रूप से फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के रूप में पाई जाती है। फलों मे पाए जाने वाला नेचुरल शुगर उस चीनी से अलग होती हैं जो पैकेट वाले या प्रोसेस्ड फूड्स में मिलाई जाती है

अपडेटेड May 04, 2025 पर 10:40 PM
Story continues below Advertisement
Best Fruits For Diabetes: कुछ खास फल ऐसे भी हैं जो हर किसी के लिए सही नहीं होते।

Best Fruits For Diabetes: फलों को सबसे सेहतमंद नाश्ते में से एक माना जाता है, क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि हर फल सभी लोगों के लिए उतना ही फायदेमंद हो, खासकर जब बात मेटाबॉलिक सेहत या ब्लड शुगर लेवल की हो। हैदराबाद के डॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि फल जरूर हेल्दी होते हैं, लेकिन कुछ खास फल ऐसे भी हैं जो हर किसी के लिए सही नहीं होते, खासकर उन लोगों के लिए जो डायबिटीज के पेशेंट हैं।

डायबिटीज के पेशेंट 

फलों में नेचुरल शुगर होती है, जो मुख्य रूप से फ्रुक्टोज और ग्लूकोज के रूप में पाई जाती है। फलों मे पाए जाने वाला नेचुरल शुगर उस चीनी से अलग होती हैं जो पैकेट वाले या प्रोसेस्ड फूड्स में मिलाई जाती है। पूरा फल खाने से इनके साथ मिलने वाला फाइबर शरीर में शुगर को धीरे-धीरे अब्जॉर्ब होने देता है, जिससे ये फलों के जूस या मीठी चीजों की तुलना में ज्यादा हेल्दी होते हैं। हालांकि, कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें फ्रुक्टोज की मात्रा ज़्यादा होती है। ऐसे फल कुछ लोगों में इंसुलिन रेसिस्टेंस, फैटी लिवर, वजन बढ़ना और खून में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा बढ़ने जैसे असर डाल सकते हैं। इसलिए, अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए फलों का चुनाव सोच-समझकर करना ज़रूरी है।


ये फल हैं सेफ

अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं या अपने ब्लड शुगर का ध्यान रखते हैं, तो ऐसे फलों का चुनाव करना बेहतर होता है जिनमें नेचुरल शुगर कम हो और ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी कम हो। ये फल शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व तो देते हैं, लेकिन ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते। नीचे कुछ ऐसे फल बताए गए हैं जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए एक सेफ ऑपशन हैं

  • बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी): इनमें चीनी कम होती है और ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
  • सेब: इसमें फाइबर और विटामिन C होता है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है।
  • नाशपाती: फाइबर ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है।
  • चेरी (बिना मीठी, ताज़ा): कम चीनी और ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट वाली होती है।
  • आड़ू: इसमें चीनी कम होती है और विटामिन A और C की अच्छी मात्रा होती है।
  • बेर (प्लम): फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
  • कीवी: इसमें विटामिन C और फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन और ब्लड शुगर दोनों के लिए अच्छा है।
  • संतरा: यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट के साथ शरीर को तरोताज़ा भी करता है।
  • इन फलों को संतुलित मात्रा में खाएं और पूरे फल को प्राथमिकता दें, ना कि जूस को।

कुछ फल ऐसे होते हैं जिनमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ये पूरी तरह नुकसानदायक नहीं हैं, लेकिन डायबिटीज के पेशेंट को इन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इन फलों में शामिल हैं:

  • केला
  • आम
  • अंगूर
  • अनानास
  • तरबूज
  • सूखे मेवे (जैसे किशमिश और खजूर)
  • फलों का रस (यहां तक कि 100% नेचुरल जूस भी)
  • गन्ना

इन फलों को अधिक मात्रा में खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए इनकी क्वांटिटी पर ध्यान देना चाहिए।

नोट: यह जानकारी सामान्य सलाह के तौर पर दी गई है। कौन-सा फल और कितनी मात्रा में खाना सही रहेगा, यह आपकी सेहत, वजन, शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है। इसलिए, अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से जरूर सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।