Get App

Injury in Winter: सर्दी में चोट लगने पर करें ये घरेलू उपाय, दर्द की हो जाएगी छुट्टी, ऐसे बनाएं दवाई

Injury in Winter: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। इस दौरान बहुत से लोगों को पुरानी चोटों की वजह से दर्द होने लगता है। वहीं अगर इस समय चोट लगती है तो कुछ ज्यादा ही दर्द होने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं। जिससे आप ठंड के मौसम में लगी चोट से छुटकारा पा सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 4:39 PM
Injury in Winter: सर्दी में चोट लगने पर करें ये घरेलू उपाय, दर्द की हो जाएगी छुट्टी, ऐसे बनाएं दवाई
Injury in Winter: अंदरूनी चोट लगने पर शहद और चूने को मिलाकर मालिश कर सकते हैं। इससे तुरंत आराम मिलता है।

आज के समय में हर शख्स अपनी लाइफ़ में बहुत व्यस्त है। इस व्यस्त लाइफ (Busy Life) में अपने ऊपर ध्यान देना भी बहुत मुश्किल हो गया है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि इस व्यस्तता में लगी हल्की-फुल्की चोट को भी लोग इग्नोर कर देते हैं। जो समय के साथ-साथ बड़ा रूप ले लेती है। वहीं इन दिनों देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान अगर आपको चोट लग जाए तो उसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आपको कड़ाके की ठंड में लगी चोट से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

ठंडी के इस मौसम में जरा सी चोट लग जाए तो वो बहुत परेशान करती है। इसका कारण है ये है कि इस मौसम में सूजन के कारण मांसपेशियां अधिक अकड़ जाती हैं। हिलने-डुलने में भी समस्या होती है। अब चोट लगी है तो इसे ठीक करना ही होगा।

शहद और चूना

अगर ठंड के मौसम में अंदरूनी चोट लगी है तो शहद और खाने वाला चूने इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपयोग से आपको असहनीय दर्द से छुटकारा मिलेगा। शहद और चूने में चोट के दर्द को खींचने की क्षमता होती है। इसके लिए जिस जगह चोट लगी है। वहां थोड़ा शहद और थोड़ा खाने वाला चूना मिलाकर लगाएं। इससे आपको चोट पर गर्माहट का एहसास होगा। इससे घबराएं नहीं इससे आपको चोट से दर्द में आराम मिलेगा। जल्द ही आपकी चोट भी ठीक हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें