Diabetes: साइलेंट किलर है ये फीलिंग, जो धीरे-धीरे बढ़ा रही है डायबिटीज का खतरा, रिसर्च में खुलासा
Diabetes: डायबिटीज का रिश्ता सिर्फ मीठे या मोटापे से नहीं, अकेलेपन से भी हो सकता है! हालिया स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भावनात्मक दूरी और अकेलापन आपकी ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। क्या आपका शांत अकेलापन धीरे-धीरे आपके शरीर के लिए खतरा बन रहा है? जवाब आपको चौंका सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 7:30 AM
Diabetes: अगर अकेलापन गहराता जा रहा है, तो बिना झिझक किसी काउंसलर या मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
आजकल की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में लोग सब कुछ पा लेते हैं—करियर, पैसा, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स—लेकिन फिर भी खुद को अकेला महसूस करते हैं। यही अकेलापन अब सिर्फ मानसिक नहीं, शारीरिक बीमारियों की जड़ भी बन रहा है। रिसर्च बताती है कि जो लोग खुद को सामाजिक रूप से कटा हुआ या इमोशनली अलग-थलग महसूस करते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा कहीं ज्यादा होता है। जी हां, वो भावना जो किसी को समझने वाला न मिले, जब दिनभर कोई बात करने वाला न हो—वो चुपचाप शरीर को अंदर से कमजोर कर सकती है।
तनाव, खराब नींद, गलत खानपान और निष्क्रिय दिनचर्या—ये सब अकेलेपन की वजह से आते हैं और धीरे-धीरे ब्लड शुगर को बिगाड़ने लगते हैं। ऐसे में सेहत को संभालना सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज तक सीमित नहीं रह गया है, अब ज़रूरत है रिश्तों, बातचीत और साथ की—जो अंदरूनी सेहत को मजबूत रख सके।
क्या कहती है रिसर्च?
ENDO 2025 में पेश की गई एक स्टडी में बताया गया कि जो लोग अकेलेपन का अनुभव करते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना 34% ज्यादा होती है। University of Western Ontario के वैज्ञानिकों ने 50 साल से ऊपर के 4,000 लोगों को स्टडी में शामिल किया। जिस में ये पाया गया कि जो लोग खुद को समाज से कटा हुआ महसूस करते हैं, वे न केवल डायबिटीज के रिस्क में होते हैं, बल्कि जिन्हें पहले से डायबिटीज है, उनमें ब्लड शुगर कंट्रोल करने में 75% ज्यादा परेशानी पाई गई।
अकेलापन कैसे असर करता है शरीर पर?
अकेलापन केवल भावनात्मक स्थिति नहीं है, यह शरीर पर भी असर डालता है।
येस्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को बढ़ाता है
नींद खराबहोती है
शरीर मेंसूजन (Inflammation) बढ़ती है
इंसुलिन रेजिस्टेंसबढ़ सकता है
और लोग अक्सरअनियमित खानपान या ज्यादा खाने की आदत में पड़ जाते हैं
ये सभी फैक्टर मिलकर डायबिटीज के खतरे को कई गुना बढ़ा देते हैं।
कोविड के बाद अकेलापन बढ़ा
कोविड-19 महामारी के बाद बुजुर्गों और अकेले रहने वालों में अकेलेपन की समस्या काफी बढ़ गई है। जहां शारीरिक दूरी जरूरी थी, वहीं ये भावनात्मक दूरी और तनाव का कारण भी बन गया, जो डायबिटीज जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है।
अकेलेपन से कैसे निपटें और डायबिटीज से बचें?
बातचीत और जुड़ाव को बढ़ाएं
रोज किसी दोस्त, रिश्तेदार या पड़ोसी से बात करें। फोन कॉल या वीडियो चैट भी काफी मददगार हो सकते हैं।
सोशल एक्टिविटीज में हिस्सा लें
बुजुर्ग हो या युवा, हॉबी क्लासेस, योगा, संगीत या बुक क्लब जैसी गतिविधियों में शामिल होकर समाज से जुड़ाव बढ़ाया जा सकता है।
पालतू जानवर पालें
कुत्ता या बिल्ली न केवल आपका समय भरते हैं, बल्कि साथ भी निभाते हैं। इनके साथ समय बिताना मानसिक और शारीरिक रूप से फायदेमंद होता है।
रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें
वॉक, योगा या डांस जैसी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मूड भी अच्छा होता है।
टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें
OTT प्लेटफॉर्म्स, मोबाइल गेम्स, या AI चैट्स के जरिए खुद को व्यस्त और मानसिक रूप से सक्रिय रखा जा सकता है।
प्रोफेशनल से मदद लें
अगर अकेलापन गहराता जा रहा है, तो बिना झिझक किसी काउंसलर या मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।