Get App

अगर आप भी है चाय पीने के शौकीन तो हो जाएं सावधान, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

टी-बैग्स में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं, खासकर आंतों की कोशिकाओं पर असर डाल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, लूज चाय पत्तियों का उपयोग करना बेहतर है, क्योंकि इससे चाय का स्वाद और गुणवत्ता बेहतर होती है। प्लास्टिक से बचने के लिए लूज चाय उबालकर पिएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 11:38 AM
अगर आप भी है चाय पीने के शौकीन तो हो जाएं सावधान, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
तीन तरह के टी-बैग पर किया गया है रिसर्च

आजकल माइक्रोप्लास्टिक का खतरा हर जगह है। ये छोटे-छोटे प्लास्टिक कण इंसानी टिश्यू, चट्टानों और यहां तक कि बोतलबंद पानी में भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आपके चाय के कप में भी ये छिपे हो सकते हैं? एक शोध में पाया गया है कि प्लास्टिक से बने टी-बैग्स पानी के हर मिलीलीटर में अरबों माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक कण छोड़ते हैं। गर्म पानी के संपर्क में ये कण तेजी से घुलते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये कण हमारे शरीर में जाकर आंतों की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं कि लूज चाय पत्तियों को उबालकर पिएं। यह न सिर्फ सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि चाय का स्वाद भी बेहतरीन होता है। अब से, चाय पीने का सही तरीका अपनाएं और प्लास्टिक के खतरों से बचें।

टी-बैग्स सेहत के लिए खतरा

टी-बैग्स से निकलने वाले ये प्लास्टिक कण इंसानी स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। शोध में पाया गया कि एमएनपीएल कण मानव आंतों की कोशिकाओं तक पहुंच सकते हैं, जिससे आंतों की बलगम कोशिकाएं प्रभावित होती हैं। टी-बैग्स में स्टेपल पिन और कैफीन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। डायबिटिक मरीजों के लिए यह खासतौर पर खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कैफीन ब्लड ग्लूकोज लेवल को डिस्टर्ब कर सकता है। हालांकि, हर्बल टी जैसे टर्मरिक, हिबिस्कस, और कैमोमाइल जैसी चाय स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और फायदेमंद मानी जाती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें