Get App

क्या नीम की पत्तियों से होता है कैंसर का इलाज, आखिर नवजोत सिंह सिद्धू के दावों में कितना है दम? जानें पूरी डिटेल

नीम के पत्तों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से कई सारी बीमारियां भी सही की जा सकती है। रिर्सच में भी बताया गया है कि नीम के पत्तों में कैसर को ठीक करने की शक्ति होती है। वहीं कई सारे रिसर्च इस बात से इनकार भी करते हैं। यूएस के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के रिपोर्ट की माने तो नीम के पत्तों का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से किया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 5:32 PM
क्या नीम की पत्तियों से होता है कैंसर का इलाज, आखिर नवजोत सिंह सिद्धू के दावों में कितना है दम? जानें पूरी डिटेल
क्या नीम के पत्तों में होते हैं एंटी कैंसर के गुण? क्या कहती है रिसर्च

Neem Leaves Benefits: जब से पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बताया है कि उनकी पत्नी का ब्रेस्ट कैंसर नीम के पत्ते, कच्ची हल्दी और नींबू पानी से महज 40 दिनों में ठीक हो गया। तब से ही सोशल मीडिया में कैसर को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां सोशल मीडिया पर सिद्धू का समर्थन करते दिख रहे है तो वहीं कई सारे इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसा कभी नहीं हो सकता।

ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या सच में नीम के पत्ते से कैसर को सही किया जा सकता है? क्या नवजोत सिंह सिद्धू जो दावा कर रहे हैं वह सच है? आज हम इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे। साथ ही दुनिया भर में इस पर जो रिसर्च हुए है उसके बार में भी बताएंगे।

एंटी कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं नीम के पत्ते

यूएस के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के रिपोर्ट की माने तो नीम के पत्तों का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से उपयोग किया जा रहा है। कई सारे रिसर्च में ये भी दावा किया जाता है कि नीम के पत्तों में कैंसर से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि नीम के पत्ते ही नहीं बल्कि इसके बीज , फूल और फल में भी कैंसर को रोकने वाले गुणों पाए जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें