Get App

Painkiller Side Effects: सिरदर्द और बॉडी पेन में पेनकिलर खाने वाले फौरन हो जाएं अलर्ट, किडनी और पेट की बज जाएगी बैंड

Painkiller Side Effects: हल्के सिरदर्द, पैर दर्द या हल्के बुख़ार होने पर बहुत से लोग फौरन पेन किलर खा लेते हैं। लोगों को लगता है कि इससे जल्दी राहत मिलेगी। लेकिन यह पिलर भविष्य में जोखिम पैदा कर सकती है। यह हार्ट, किडनी, लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ज्यादा मात्रा में पेन किलर लेने से हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 5:12 PM
Painkiller Side Effects: सिरदर्द और बॉडी पेन में पेनकिलर खाने वाले फौरन हो जाएं अलर्ट, किडनी और पेट की बज जाएगी बैंड
Painkiller Side Effects: पेन किलर्स के ज्यादा सेवन से शरीर के कई हिस्सों पर असर पड़ता है

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर थकान की वजह से सिर दर्द या शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे में दर्द से परेशान होकर बहुत से लोग राहत पाने के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं। इन दिनों कई लोग आए दिन पेन किलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हल्का दर्द होने पर भी लोग पेन किलर खा लेते हैं। लेकिन पेन किलर का ज्यादा सेवन करने से सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि लगातार पेन किलर खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

इसके साथ ही शरीर पर इसके अन्य कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अक्सर पेन किलर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।

सिरदर्द में तुरंत पेनकिलर न खाएं

डॉक्टर्स का मानना है कि सिरदर्द होने पर तुरंत पेनकिलर नहीं खाना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। पेनकिलर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण दर्द, सूजन और कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं लिवर और किडनी पर भी खतरनाक असर होता है। इसके कारण इम्युनिटी भी कमजोर होती है। दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ता है। कुल मिलाकर सिरदर्द होने पर किसी तरह का पेनकिलर तुरंत खाने से आराम तो मिल सकता है लेकिन लंबे समय के लिए यह गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। लिहाजा कभी भी सिर में दर्द होने पर तुरंत दवा खाने से बचना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें