Rasbhari Fruit: रसभरी से सेहत रहेगी चकाचक, डायबिटीज, हाई BP जैसी समस्याएं रहेंगी कोसों दूर

Rasbhari Fruit Benefits: रसभरी फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहता है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
Rasbhari Fruit: रसभरी फल में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

Rasbhari Fruit: आज हम एक ऐसे फल की चर्चा कर रहे हैं। जिसके बारे में शायद आपने कभी न सुना है, लेकिन यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं रसभरी फल के बारे में। इसे कुछ इलाकों में पटारी के नाम से जाना जाता है। वहीं इसे गुसबेरी, केपबेरी, इन्काबेरी और ग्राउंडबेरी के नाम से भी पुकारते हैं। यह नारंगी रंग का होता है। स्वाद इसका खट्टा-मीठा रहता है। जिन लोगों ने इसका सेवन किया। उनके सामने नाम लेने पर मुंह में पानी जरूर आने लगता है। बेहद छोटा दिखने वाला रसभरी फल डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है।

दरअसल, डायबिटीज के मरीजों के पास खाने के बहुत कम विकल्प होते हैं। इंसुलिन को लेकर उन्हें बहुत ज्यादा सर्तक रहना पड़ता है। ऐसे में रसभरी न केवल उनके लिए बेस्ट है, बल्कि ये मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में भी मदद करता है।

200 रुपये किलो बिकता है रसभरी


रसभरी फल फरवरी और मार्च के महीने में बाजार में आराम से मिल जाता है। उत्तराखंड में इसकी पैदावार ज्यादा होती है। वहीं से देश के अन्य राज्यों में भी इसकी आपूर्ति होती है। बाजार में यह फल करीब 200 रुपये किलो बिकता है। नोबल आयुर्वेद क्लिनिक के डॉ. अमित कुमार गहलोत का कहना है कि इस फल को खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। इसे खाने से चेहरे पर निखार आता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होता है। इससे कैंसर, गांठिया और मोटापा तथा अन्य बीमारियां भी दूर रहती हैं। रसभरी फल बिल्कुल टमाटर की तरह दिखाई देता है।

रसभरी से हाई BP रहेगा कंट्रोल

रसभरी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह हाई बीपी के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें घुलनशील पेक्टिन फाइबर पाया जाता है। जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

रसभरी से आंखों की बढ़ती है रोशनी

रसभरी में विटामिन-C, विटामिन-A और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस फल के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके अलावा यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। जिससे आप मोतियाबिंद आदि समस्याओं से बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Aak Leaves For Diabetes: आक से ब्लड शुगर का खत्म होगा नामो-निशान, लकवा और जोड़ों में दर्द हो जाएगा छू मंतर...

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 05, 2024 11:40 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।