भारतीय आहार में दूध को बहुत महत्व दिया गया है। वयस्क हो या फिर बूढ़े, सभी रोजाना एक गिलास दूध तो पीते ही हैं। बेहतर ग्रोथ के लिए बच्चों को तो रोज दूध पिलाया जाता है। दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन D, फैटी एसिड और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसबीच कुछ लोग कच्चे दूध को फायदेमंद मानते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि सेहत के लिए उबल दूध फायदेमंद हा या फिर कच्चे दूध अच्छ है। इसबीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कच्चा दूध सेहत के लिए नुकसानदायक माना गया है।
