Credit Cards

High Cholesterol: बिना दवा कोलेस्ट्रॉल होगा छूमंतर! बस अपनाएं ये घरेलू जुगाड़

क्या आप भी बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल से परेशान हैं? अगर हां, तो घबराएं नहीं! आप इसे कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर देख सकते हैं। पुराने समय से इस्तेमाल हो रहे ये घरेलू उपाय कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं और दिल को भी मजबूत बनाते हैं

अपडेटेड Jun 19, 2025 पर 8:48 AM
Story continues below Advertisement
Health tips: लहसुन तो हर घर की रसोई में मौजूद होता है, लेकिन इसके फायदे कम ही लोग जानते हैं।

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड और तेल-मसालेदार खाना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तो ये खून की नलियों में जमने लगता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान अपनाने की सलाह देते हैं। हालांकि कई लोग दवाइयों के सहारे इसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।

अगर आप प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं तो बिना साइड इफेक्ट कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखा जा सकता है। आयुर्वेद में कुछ घरेलू नुस्खों का जिक्र मिलता है, जो लंबे समय से आजमाए जाते रहे हैं। अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं तो इन देसी नुस्खों को जरूर अपनाएं।

लौकी का जूस


लौकी को यूं ही नहीं सुपरफूड कहा जाता। इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार माने जाते हैं। आयुर्वेद भी मानता है कि लौकी का जूस या गर्मागर्म सूप पीने से शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल घटता है और दिल मजबूत होता है। सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस जरूर आजमाएं।

अर्जुन की छाल और दालचीनी

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा रामबाण माना जाता है। ये शरीर की चर्बी को गलाकर दिल की नसों को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा प्याज और शहद का मिक्सचर भी बेहद असरदार है। बस प्याज को कूटकर उसमें शहद मिलाएं और रोज एक चम्मच खाएं।

लहसुन

लहसुन तो हर घर की रसोई में मौजूद होता है, लेकिन इसके फायदे कम ही लोग जानते हैं। बाबा रामदेव भी कहते हैं कि लहसुन का नियमित सेवन हार्ट हेल्थ को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखता है। ध्यान रहे, इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाना जरूरी है, तभी मिलेगा पूरा फायदा।

अपनाएं देसी तरीका दिल रखेगा दुरुस्त

कुल मिलाकर, अगर आप लौकी का जूस, अर्जुन की छाल का काढ़ा और लहसुन जैसे देसी नुस्खों को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो हाई कोलेस्ट्रॉल की चिंता काफी हद तक दूर हो जाएगी। तो फिर देर किस बात की? आज से ही इन नुस्खों को आजमाएं

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है बेसन की रोटी, जानें कैसे करें सेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।