जब तक लोग नौकरी में रहते हैं तब तक परिवार और अपने कार्य स्थल का जमकर आनंद लेते हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बाद एक झटके में उनका ऑफिस जाना बंद हो जाता है। उन्हें अपने सारे साथियों का साथ छूट जाता है। यह बहुत बड़ा भावनात्मक सदमा होता है। ऐसे में कुछ लोग रिटायरमेंट के बाद डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। लिहाजा इससे बचकर रहना बेहद जरूरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रिटायरमेंट डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऑफिस की लाइफ स्टाइल खत्म होना अचानक नई लाइफ स्टाइल से बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं। ऑफिस वाला रुतबा उनका खत्म हो जाता है।
