Vitamin D Benefit: धूप में कितनी देर तक बैठने से विटामिन D की होगी पूर्ति? यहां जानिए पूरी डिटेल

Vitamin D Benefit: विटामिन D सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसकी कमी से हड्डियों, ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों की सेहत पर असर पड़ता है। Vitamin D की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है। जिससे थकान, उदासी और तनाव बढ़ने लगता है। धूप में बैठने से विटामिन D की पूर्ति होती है। ऐसे में आखिर धूप में कब बैठना चाहिए

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vitamin D Benefit: धूप में सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच बैठना बेहतर माना जाता है।

हम सब लोग जानते हैं कि सेहत के लिए धूप बहुत जरूरी है। इससे विटामिन D की पूर्ति होती है। गर्मी के समय में लोग सूर्य की रोशनी से कोसों दूर भागते हैं। वहीं सर्दी के मौसम में लोग सूर्य के नजदीक आते हैं। विटामिन D भी सेहत के लिए काफी जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से हड्डियों, ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों की सेहत पर असर पड़ता है। Vitamin D की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होती है। थकान, उदासी और तनाव बढ़ने लगता है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आजकल बहुत से लोग टैबेलेट खाने लगते हैं।

धूप से विटामिन D की पूर्ति करने के लिए हर मौसम में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक धूप में बैठना फायदेमंद माना जाता है। गर्मी में 20 से 25 मिनट और सर्दी में दो घंटे की धूप सेंकना फायदेमंद माना जाता है। इतने समय में शरीर भरपूर मात्रा में विटामिन D अवशोषित कर लेता है।

धूप के फायदे भी जान लीजिए


सूर्य की रोशनी में थोड़ा समय बिताने से ही कई फायदे मिलते हैं। इसमें से सबसे ज्यादा विटामिन D मिलता है। आज के समय में कई लोगों को विटामिन D की कमी हो रही है। सूर्य की रोशनी हमारे शरीर को ऊर्जावान भी बनाए रखता है। सूर्य की रोशनी से बॉडी को यूवीए मिलता है। जिससे हमारा ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसके अलावा ये ब्लड ग्लूकोज लेवल में सुधार करता है। अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए सूर्य की रोशनी बहुत मददगार रहेगी। ये आपको गहरी नींद दिलाने में मददगार रहती है। सूर्य की रोशनी में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन होता है। जिससे गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

शरीर को विटामिन D की कितनी जरूरत?

शरीर में दांतो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी मात्रा में विटामिन D मिलनी चाहिए। शरीर में मौजूद कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने का काम इसी विटामिन D के जिम्मे होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को 1 दिन में करीब 37.5 से 50 एमसीजी विटामिन D की जरूरत होती है। वहीं बढ़ते हुए बच्चों को रोजाना कम से कम 25 एमसीजी की आवश्यकता होती है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो वसा में घुलता है। इसमें विटामिन D1, D2 और D3 होते हैं। धूप के संपर्क में आते ही त्वचा विटामिन D का खुद-ब-खुद निर्माण करने लगता है।

ऐसे करें विटामिन D की पूर्ति

गाय का दूध

विटामिन D के सोर्स की बात करें तो धूप के अलावा गाय का दूध भी फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लो फैट मिल्क की बजाय फुल क्रीम मिल्क पीने से ज्यादा विटामिन D और कैल्शियम मिलता है।

दही

दही खाने से भी विटामिन D की कमी पूरी होती है। नियमित तौर पर दही का सेवन जबरदस्त फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ विटामिन डी की पूर्ति होती है। बल्कि शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं।

ऑरेज जूस

संतरा और मौसम्बी का जूस भी विटामिन D का अच्छा सोर्स माना जाता है। नियमित तौर पर फ्रेश ऑरेंज जूस पीने से विटामिन D की कमी पूरी हो जाती है। यह सेहत के लिए कई और तरीके से फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर - यहां बताए गए उपाय सिर्फ सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए आप किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से सलाह लेने के बाद ही अपनाएं।

Best Morning Drinks: कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह से पिएं ये ड्रिंक्स, शरीर रहेगा चकाचक, चेहरे में आएगी चमक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।