साल 2024 बस अपने आखिरी पड़ाव में है। कुछ ही दिनों में सारी दुनिया 2025 का स्वागत करेगी। अब जब साल 2024 के आखिरी कुछ दिन बचे हैं। तब वक्त है इस साल की घटनाओं और स्वास्थ्य संकटों पर नजर डालने का। साल 2024 में दुनिया ने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया। इन बीमारियों से लाखों लोगों की जिंदगी पर असर पड़ा। पूरे साल किन –किन बीमारियों ने कोहराम मचाया, आज हम इसी पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें मंकीपॉक्स, जीका वायरस, निपाह वायरस, चांदीपुरा वायरस समेत कई बीमारियां हैं। जिन्हें सुनकर आज भी लोग सिहर जाते हैं।
