एक समय ऐसा था जब कम फैट वाले खाने को सेहतमंद माना जाता था। लेकिन अब समय के साथ फैट को शरीर के लिए जरूरी माना जाने लगा है। यह दिमाग और हार्मोन के काम में मदद करता है, साथ ही विटामिन A, D, E और K को डाइजेशन में भी जरूरी होता है। फैट को बैलेंस और सही गुणवत्ता के साथ लेना जरूरी है। हर किसी का वसा एक जैसे नहीं होते, लेकिन हर तरह की फैट का शरीर में अलग काम होता है। वहीं ट्रांस फैट सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है। यह दिल की बीमारी, मधुमेह और सूजन का कारण बन सकती है।
फैट हमेशा बुरा नहीं होता बस इसको सही तरीके से खाना चाहिए। कुछ फैट वाले फूड्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और इन्हें संतुलित आहार में शामिल किया जा सकता है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं कुछ ऐसे वसा वाले फूड्स जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और अक्सर हम अंडे के अंदर के भाग को नहीं खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपको अंडे को पूरा खाना चाहिए, यानी जर्दी और सफेद हिस्सा दोनों। अंडे में प्रोटीन और अच्छी फैट होती है, जो मांसपेशियों और ऊर्जा के लिए फायदेमंद है। इसकी जर्दी में कोलीन, विटामिन D, आयरन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। ज्यादातर लोगों के लिए रोज एक अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है।
नारियल तेल को सेहतमंद माना जाता है, इसमें सैचुरेटेड फैट ज्यादा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है, लेकिन कुछ रिसर्च के मुताबिक यह अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद MCT वजन और मेटाबॉलिज्म में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल कभी-कभार करें और रोजाना के लिए हेल्दी तेल जैसे जैतून या एवोकाडो हेल्दी तेलों का इस्तेमाल बेहतर है।
अगर दूध से आपको कोई दिक्कत नहीं है, तो फुल क्रीम दूध और इससे बने उत्पाद सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन होते हैं। रिसर्च के अनुसार, इनमें मौजूद फैट दिल की सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती। रोजाना 3 सर्विंग डेयरी लेना फायदेमंद हो सकता है। इसमें एक कप दूध या दही, थोड़ा पनीर और चाहें तो फुल फैट, लो फैट और बिना फैट वाले विकल्पों को मिलाकर भी ले सकते हैं।
मक्खन और घी स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इनमें ब्यूटिरिक एसिड और विटामिन A होता है, जो पाचन, आंखों और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। दिन में एक चम्मच से कम मात्रा में इनका संतुलित सेवन लाभदायक हो सकता है। बस संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।