Get App

Coronavirus Alert! भारत में मिले 2 नए केस, दिल्ली और तेलंगाना में सामने आए संक्रमित मरीज

जानकारी है कि दिल्ली का मरीज इटली गया था, वहीं तेलंगाना का मरीज दुबई से लौटा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2020 पर 9:02 AM
Coronavirus Alert! भारत में मिले 2 नए केस, दिल्ली और तेलंगाना में सामने आए संक्रमित मरीज

कोरोनावायरस से दुनिया भर में सोमवार तक 3,000 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इस वायरस से दुनिया के 56 देश प्रभावित हैं, लेकिन भारत इस वायरस से अब तक लगभग बचा हुआ है, लेकिन सोमवार को एक डराने वाली खबर आई है। भारत में सोमवार को कोरोनावायरस के दो नए केस मिले हैं। एक संक्रमित केस दिल्ली में और दूसरा केस तेलंगाना में पाया गया है। इसके पहले कोरोनावायरस से संक्रमण के तीन मामले सामने आए थे, जो अकेले केरल में ही थे।

News18 की खबर के मुताबिक, देश में COVID-19 के दो नए केस सामने मिले हैं। एक मरीज दिल्ली और दूसरा तेलंगाना में मिला है। जानकारी है कि दिल्ली का मरीज इटली गया था, वहीं तेलंगाना का मरीज दुबई से लौटा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोनों ही मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनपर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि इसके पहले जनवरी में भारत में कोरोनावायरस के तीन केस सामने आए थे। इनमें से एक मरीज वुहान यूनिवर्सिटी की छात्र है और लूनर फेस्टिवल की छुट्टियों में घर आई थी।

अगर ग्लोबल आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार तक मरने वालों की संख्या 3,000 के पार पहुंच चुकी है। चीन के वुहान में सोमवार को 42 मौतें हुई हैं। अकेले हुबेई में 2100 से ज्यादा मौतें हुई हैं। अमेरिका मे भी सोमवार तक दो मौतें हो चुकी हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें