Get App

2000 के 93 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस लौटे, जानिए बाकी नोट कहां हैं!

रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपए की करेंसी को सर्कुलेशन से बाहर लेने का ऐलान किया था। तब से लेकर अब तक 93 फीसदी नोट यानि 3.32 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के 2000 रुपए के नोट बैंकों के पास वापस आ गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2023 पर 4:31 PM
2000 के 93 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस लौटे, जानिए बाकी नोट कहां हैं!
बैंकों के पास 3.32 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के 2000 रुपए के नोट वापस आ गए हैं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 1 सितंबर को कहा कि 2000 रुपए के 93 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस आ गए हैं। इस हिसाब से बैंकों के पास 3.32 लाख करोड़ रुपए वैल्यू के 2000 रुपए के नोट वापस आ गए हैं। 31 अगस्त 2023 तक सर्कुलेशन में सिर्फ 0.24 फीसदी 2000 रुपए के नोट हैं। इनमें से भी 87 फीसदी डिपॉजिट के फॉर्म में है। जबकि बाकी के 13 फीसदी छोटे छोटे बिल पेमेंट में खर्च किए जा रहे हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रुपए की करेंसी को सर्कुलेशन से बाहर लेने का ऐलान किया था।

RBI ने 19 मई को कहा था, "रिजर्व बैंक के क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपए के बैंक नोट सर्कुलेशन से वापस लिए गए हैं।"

24 मई को रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा था कि सर्कुलेशन में 2000 रुपए के नोट बहुत ज्यादा नहीं हैं। लिहाजा इसे वापस लेने के फैसले से सिस्टम पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "हमारे सर्वे में पता चला कि 2000 रुपए के नोट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं हो रहा है। इसका इस्तेमाल हो रहा है लेकिन ज्यादा नहीं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें