बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बन रहे 40 मीटर ऊंचे, 360 डिग्री व्यू वाले दो गार्डन पवेलियन, जानें क्या है इनकी खासियत

40 मीटर ऊंचे, टर्मिनल 2 के इंटरनेशनल सेक्शन के भीतर दो यूनिक स्ट्रक्चर के जरिए यात्री पूरे एयरपोर्ट का 360 डिग्री पैनोरमिक व्यू देख सकते हैं। सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर व्यूइंग गैलरी की तरह ही, 'गार्डन पवेलियन' के जरिए विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा BIAL T2 के फोरेस्ट बेल्ट में इन 'गार्डन पवेलियन' के पास 20 मीटर की एक स्मारकीय मूर्ति लगाने की योजना भी बना रहा है

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 6:08 PM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बन रहे 40 मीटर ऊंचे, 360 डिग्री व्यू वाले दो गार्डन पवेलियन

बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) अब बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर इंटरनेशनल यात्रियों (Internation travellers) के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के मकसद से दो 'गार्डन पवेलियन' (Garden Pavilions) का निर्माण कर रहा है। 40 मीटर ऊंचे, टर्मिनल 2 के इंटरनेशनल सेक्शन के भीतर दो यूनिक स्ट्रक्चर के जरिए यात्री पूरे एयरपोर्ट का 360 डिग्री पैनोरमिक व्यू देख सकते हैं।

सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर व्यूइंग गैलरी की तरह ही, 'गार्डन पवेलियन' के जरिए विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा BIAL T2 के फोरेस्ट बेल्ट में इन 'गार्डन पवेलियन' के पास 20 मीटर की एक स्मारकीय मूर्ति लगाने की योजना भी बना रहा है।

बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के MD और CEO हरि मरार ने खास बातचीत में Moneycontrol को बताया, "इंटरनेशनल यात्री जल्द ही शानदार 40-मीटर ऊंचे 'गार्डन पवेलियन' का आनंद उठा पाएंगे, जहां उन्हें एक शानदार लाउंज एक्सपीरियंस मिलेगा।"


हरि मरार ने कहा, "यहां वे अपनी फ्लाइट के टाइम से पहले खाने-पीने का स्वाद ले सकते हैं और एक अच्छे वातावरण में समय बिता सकते हैं। इस एलिवेटेड व्यू प्लाइंट से एक शानदार 360-डिग्री विस्टा मिलेगा, जिससे गेस्ट हर एक एंगल से एयर पोर्ट की एक्टिविटी को देख सकते हैं। गार्डन पैवेलियन का मकसद खास एक्सपीरियंस देना है, और BIAL इस नए एडिशन को लेकर काफी उत्साहित है।"

WhatsApp लेकर आया है ये बेहद ही कमाल का अपडेट, जानें अब कितना बदल जाएगा ये मैसेंजिंग ऐप

उन्होंने आगे कहा, "दोनों पवेलियन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हैं। एक 1 सितंबर को खुलेगा और दूसरे में कुछ और समय लगेगा।" बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन 1 सितंबर को हाल ही में लॉन्च किए गए T2 से किया जाएगा।

BIAL के प्रवक्ता ने कहा, "चेक-इन पूरा करने के बाद, इंटरनेशनल यात्रियों को अलग-अलग रिटेल आउटलेट्स को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। एक पाथवे बोर्डिंग एरिया और गार्डन पवेलियन को जोड़ेगा, जिससे यात्री लाउंज और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों पवेलियन की ऊंचाई लगभग 40 मीटर होगी, जबकि रेस्टोरेंट 32 मीटर पर होंगे।"

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनने वाले दो 'गार्डन पवेलियन' का डिजाइन बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनने वाले दो 'गार्डन पवेलियन' का डिजाइन

माइलस्टोन, नाम की बेंगलुरू की एक फर्म है, जिसे इस तरह स्ट्रक्चर डिजाइन और कंस्ट्रक्ट करने में महारत हासिल है। वही कंपनी इस प्रोजेक्ट को पूरा कर रही है।

कंपनी के प्रवक्ता ने Moneycontrol को बताया, "हम फिलहाल एक ऐसा स्ट्रक्चर बना रहे हैं, जो दिखने ऐसा लगेगा, जैसे बांस की टोकरियों को उल्टा कर के रख दिया गया हो। पहले पवेलियन का कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा हो चुका है, जिसका 95% काम पूरा हो चुका है। दूसरा पवेलियन लगभग 40% पूरा है। ये भारत में किसी एयरपोर्ट के भीतर व्यूइंग गैलरी की एक यूनिक कॉन्सेप्ट है।"

इन 'गार्डन पवेलियन' में ट्रीटॉप आउटडोर लाउंज, इनडोर रेस्टोरेंट, गार्डन ब्रिज, एग्जिबिशन सेटर और रिटेल शॉप समेत कई तरह की अनोखी सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।