वॉट्सऐप (WhatsApp) मैजूदा समय में सबसे फेमस सोशल मीडिया मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म है। अब इस प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहद ही शानदार बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स को लॉन्च कर दिया है। यह नया फीचर वॉट्सऐप के यूजर एक्सपीरियंस को बेहद ही अलग बना सकता है। वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए 'चैनल' के नाम से एक नए अपडेट को जोड़ा है। ऐसा दावा किया जा रहा कि इसके बाद अप वॉट्सऐप यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह से ही अपने फॉलोवर्स बना पाएंगे।
वॉट्सऐप (WhatsApp) चैनल के जरिए यूजर्स चैनल बना कर फॉलो कर पाएंगे। इसके अलावा वॉट्सऐप पर स्टेटस के साथ अपडेट नाम का एक फीचर भी मिलेगा। इस फीचर के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स अपने फेवरेट चैनल को फॉलो भी कर सकेंगे। इस तरह अलग अलग चैनल के अपडेट्स या जानकारियों का इस्तेमाल वॉट्सऐप यूजर्स कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा ये नया फीचर
वॉट्सऐप (WhatsApp) में वन साइडेड चैट ही हो सकेगी। यूजर्स चैनल के एडमिन के साथ टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर या फिर पोल भी शेयर कर पाएंगे। इस पर यूजर्स मैसेज पर रिप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट टैब भी अपडेट किया है। इसके जरिए यूजर्स चैनल के मैसेज और अपडेट्स को भी चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही वॉट्सऐप के यूजर्स चैट, ईमेल या फिर ऑनलाइन पोस्ट से भेजे गए डायरेक्ट लिंक से यूजर जॉइन कर पाएंगे।
डायरेक्टरी बनाने पर भी काम कर रही है वॉट्सऐप
वॉट्सऐप (WhatsApp) एक डायरेक्टरी बनाने की तैयारी भी कर रहा है। जिससे हॉबी, स्पोर्ट्स या फिर लोकल ऑफीशियल जैसे अलग अलग चैनल को सर्च करना भी काफी आसान हो गया है। डायरेक्टरी के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल प्लस के साइन के जरिए उसे जॉइन कर पाएंगे। चैनल के फॉलोवर्स एडमिन की प्रोफाइल या फिर कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं देख पाएंगे। इसक साथ ही एडमिन भी अपने फॉलोवर्स की प्रोफाइल को चेक नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस फीचर को अभी केवल सिंगापुर और कोलंबिया में ही लॉन्च किया है। जल्द ही यह ग्लोबल लेवल पर भी शुरू किया जाएगा।