इस देश में बिक रहा है सबसे महंगा iPhone, टैक्स लगा कर एपल से भी ज्यादा फायदा उठा रही है सरकार

पिछले कई दिनों में कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईफोन की कीमत काफी कम हो गई है। भले ही काई सारे देशों में आईफोन सस्ता हो गया हो पर तुर्की एक ऐसा देश हैं जहां पर दुनिया में सबसे महंगा आईफोन मिल रहा है। इन दिनों तुर्की में हालत बेहद खराब चल रही है। पिछले एक महीने के दौरान एपल प्रोडक्ट की कीमतों को तीन बार बढ़ाया जा चुका है। इसी के साथ तुर्की में आईफोन की कीमत दुनिया भर में सबसे ज्यादा हो चुकी है

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
भले ही काई सारे देशों में iPhone सस्ता हो गया हो पर तुर्की एक ऐसा देश हैं जहां पर दुनिया में सबसे महंगा आईफोन मिल रहा है

स्मार्टफोन यूजर्स में से कई सारे लोगों का ऐसा मन होता है कि उनके पास आईफोन (iPhone) हो। जाहिर है कि आईफोन को दुनिया के कुछ सबसे अच्छे मोबाइल फोन में से एक माना जाता है। इस फोन के लगभग सारे ही फीचर्स बेहद कमाल के होते हैं। फिर चाहे वह कैमरा हो, इसकी परफॉर्मेंस हो या फिर इसकी म्यूजिक क्वालिटी, आईफोन बाकी सारे मोबाइल फोन के मुकाबले आपको बेहद ही अच्छा एक्सपीरियंस देता है। हालांकि इस फोन की कीमत भी काफी ज्यादा होती है। जिस वजह से कई सारे लोग इसे अफोर्ड ही नहीं कर पाते हैं। पिछले कई दिनों में कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आईफोन की कीमत काफी कम हो गई है।

इस देश में मिलता है सबसे मंहगा iPhone

भले ही काई सारे देशों में आईफोन सस्ता हो गया हो पर तुर्की एक ऐसा देश हैं जहां पर दुनिया में सबसे महंगा आईफोन मिल रहा है। इन दिनों तुर्की में हालत बेहद खराब चल रही है। पिछले एक महीने के दौरान एपल प्रोडक्ट की कीमतों को तीन बार बढ़ाया जा चुका है। इसी के साथ तुर्की में आईफोन की कीमत दुनिया भर में सबसे ज्यादा हो चुकी है। इन दिनों तुर्की की सरकार काफी ज्यादा टैक्स वसूल कर रही है। जिस वजह से वहां पर कई सारे सामानों की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है।

चीन की इकोनॉमी पर डिफ्लेशन का खतरा, इनफ्लेशन में 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट


कितनी है आईफोन की कीमत

तुर्की में हालात इन दिनों खराब चल रहे हैं। वहां के लोगों के खाना और रहना भी मुश्किल होता जा रहा है। इसके साथ ही तुर्की में इंपोर्टेड और टेक से संबंधित सामानों की कीमतें भी काफी ज्यादा हो गई हैं। यहां तक की तुर्की की करेंसी लीरा की वैल्यू भी काफी ज्यादा तेजी से नीचे गई है। तुर्की में इन दिनों 1 टीबी स्टोरेज वाले आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14 Pro Max) की कीमत दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे महंगा आईफोन भी है। तुर्की में इस फोन की कीमत 3,273 डॉलर है। अगर इंडियन करेंसी में इसका हिसाब लगाया जाय तो यह कीमत 2 लाख 70 हजार के आस पास बैठती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।