ब्रिटेन की सबसे अमीर हिंदुजा फैमिली को जेल की सजा, घर में भारतीय स्टाफ का शोषण करने का आरोप

प्रोसीक्यूटर्स ने तर्क दिया कि हिंदुजा दंपत्ति अपने कर्मचारियों को बहुत कम वेतन देते थे और उन्हें घर से बाहर निकलने की बहुत कम आजादी देते थे। मामले परिवार द्वारा अपने मूल देश भारत से नौकरों को लाने की प्रथा से उत्पन्न हुए हैं और इनमें स्विट्जरलैंड जाने के बाद उनके पासपोर्ट जब्त करने के आरोप भी शामिल हैं। हिंदुजा परिवार ने आरोपों से इनकार किया है

अपडेटेड Jun 22, 2024 पर 8:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिंदुजा फैमिली करीब 37 अरब पाउंड संपत्ति की मालिक है।

Jail Sentence to Hinduja Family: स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्यों को जिनेवा में अपने घर में भारतीय कर्मचारियों का शोषण करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई। हिंदुजा दंपत्ति को मानव तस्करी के आरोप से बरी कर दिया गया, लेकिन अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया। हिंदुजा फैमिली करीब 37 अरब पाउंड (47 अरब डॉलर) संपत्ति की मालिक है। तेल और गैस, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में बिजनेस के साथ हिंदुजा समूह 38 देशों में मौजूद है।

जज के फैसले में प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को 4 साल और 6 महीने की सजा मिली, जबकि उनके बेटे अजय और उनकी पत्नी नम्रता को 4 साल की सजा मिली। ये मामले परिवार द्वारा अपने मूल देश भारत से नौकरों को लाने की प्रथा से उत्पन्न हुए हैं और इनमें स्विट्जरलैंड जाने के बाद उनके पासपोर्ट जब्त करने के आरोप भी शामिल हैं।

हिंदुजा परिवार का आरोपों से इनकार


प्रोसीक्यूटर्स ने तर्क दिया कि हिंदुजा दंपत्ति अपने कर्मचारियों को बहुत कम वेतन देते थे और उन्हें घर से बाहर निकलने की बहुत कम आजादी देते थे। हिंदुजा परिवार ने आरोपों से इनकार किया है। परिवार ने आरोप लगाने वाले 3 कर्मचारियों के साथ अदालत के बाहर गोपनीय समझौता किया। लेकिन इसके बावजूद, प्रोसीक्यूशन ने आरोपों की गंभीरता के कारण मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

ओला इलेक्ट्रिक का किस वैल्यूएशन पर आएगा आईपीओ? निवेशक बना रहे दबाव

जिनेवा प्रोसीक्यूटर यवेस बर्टोसा ने प्रकाश और कमल हिंदुजा के खिलाफ साढ़े पांच साल की जेल की सजा का अनुरोध किया था। ये दोनों लोग स्वास्थ्य कारणों से मुकदमे की शुरुआत से ही अदालत में मौजूद नहीं रहे। प्रकाश हिंदुजा की उम्र 78 वर्ष और कमल हिंदुजा की 75 वर्ष है।

हिंदुजा फैमिली बेहद कम देती थी वेतन

आरोप है कि हिंदुजा फैमिली हाउसहोल्ड स्टाफ को 220 से 400 फ्रैंक (250-450 डॉलर) प्रति माह वेतन देती थी, जो कि स्विट्जरलैंड में हो सकने वाली कमाई के हिसाब से बहुत कम है। लेकिन हिंदुजा परिवार के बचाव पक्ष के वकीलों ने तर्क दिया कि तीनों वादी को पर्याप्त लाभ मिले, उन्हें अलग-थलग नहीं रखा गया और वे विला छोड़ने के लिए स्वतंत्र थे।

अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, हाई कोर्ट ने ED की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला, जमानत पर फिलहाल रोक

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।