Get App

Blue Aadhar Card: क्या होता है नीला आधार कार्ड? यहां ऐसे करना होगा अप्लाई- बनेगा आपके बच्चे की पहचान

Blue Aadhar Card: सरकार बच्चों के लिए ‘बाल आधार’ (Baal Aadhaar) बनाती है, जिसका रंग नीला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 4:03 PM
Blue Aadhar Card: क्या होता है नीला आधार कार्ड? यहां ऐसे करना होगा अप्लाई- बनेगा आपके बच्चे की पहचान
ये नियमित इस्तेमाल होने वाले सफेद रंग के आधार कार्ड से अलग होता है।

Blue Aadhar Card: सरकार बच्चों के लिए नीले रंग का ‘बाल आधार’ (Baal Aadhaar) बनाती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 2009 के बाद से भारत में 5 साल और उससे कम उम्र की संख्या पर सर्वे किया, जिसके बाद सरकार ने बाल आधार को लॉन्च किया। नीले रंग आधार नियमित इस्तेमाल होने वाले सफेद रंग के आधार कार्ड से अलग होता है। नीले रंग वाला 12 अंकों का आधार 5 या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनता है। ये पांच साल के बाद अमान्य हो जाता है।

ऐसा होता है नीला आधार कार्ड

नियमित आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया की तरह ही इसमें माता-पिता बच्चे के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरेंगे। इसके अलावा प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी, प्रूफ ऑफ एड्रेस, प्रूफ ऑफ रिलेशनशिप और बच्चे की जन्मतिथि जैसे डॉक्यूमेंट देने होंगे। एक नीला आधार कार्ड नियमित आधार कार्ड से कई मायनों में अलग है। यह 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है। साथ ही सफेद आधार और इसमें सबसे बड़ा अंतर यह है कि 'बाल आधार' कार्ड में बच्चे की बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होती है।

5 साल के बाद हो जाएगा अमान्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें