Aadhaar Update: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं। आधार कार्ड पूरे जीवन में किसी भी व्यक्ति को सिर्फ एक ही बार जारी किया जाता है। आधार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India - UIDAI) जारी करती है। आधार को लेकर UIDAI ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation -ISRO) के साथ एक डील की है। जिसके तहत एक नया पोर्टल बनाया गया है। जिसका फायदा हर एक आधार कार्ड होल्डर्स को मिलेगा।
UIDAI ने ISRO और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के साथ मिलकर भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar portal) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए आधार यूजर्स अपने नजदीकी आधार सेंटर का पता लगा सकते हैं।
UIDAI ने ट्वीट कर दी जानकारी
आधार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि आधार कार्ड की लोकेशन हासिल करने के लिए NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर एक भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है। भुवन आधार पोर्टल पर तीन फीचर्स मिलेंगे। इसके जरिए आप आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही पोर्टल आपको आधार सेंटर तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। इसके अलावा आपको ये भी पता चलेगा कि आपके घर से आधार सेंटर की दूरी कितनी है।
लोकेशन पता करने के लिए करें ये काम
सबसे पहले आपको https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर विजिट करना होगा।
इसके बाद आधार केंद्र की जानकारी हासिल करने के लिए Centre Nearby ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको केंद्र की लोकेशन मिल जाएगी।
दूसरा तरीका है Search by Aadhaar Seva Kendra ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां अपने आधार केंद्र का नाम दर्ज करें। फिर केंद्र की जानकारी आपको मिल जाएगी।
इसके अलावा Search by PIN Code के जरिए भी आप अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी हासिल कर सकत हैं।
अंतिम विकल्प State wise Aadhaar Seva Kendra ऑप्शन को चुनकर राज्य के सभी आधार केंद्र की जानकारी हासिल की जा सकती है।