Get App

Weather Update: इन राज्यों में 9 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज' अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों के भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों के दौरान एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

Akhileshअपडेटेड Sep 06, 2023 पर 1:37 PM
Weather Update: इन राज्यों में 9 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज' अलर्ट
Weather Update: 6 से 8 सितंबर तक अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, 8 सितंबर तक महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने 9 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, 6 से 8 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, वेदर फोरकास्ट में कहा गया है कि केरल में अगले पांच दिनों तक मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

- मौसम विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों के भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

- IMD ने मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों के दौरान एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के गंजम जिले में 142.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद मयूरभंज में 132 मिलीमीटर बारिश हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें