Aaj ka mausam: मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शुक्रवार को अगले पांच दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल आदि समेत कई राज्यों में मध्यम और छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज यानी 11 अगस्त से 14 अगस्त तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 11 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश दर्ज की जाएगी। पंजाब और हरियाणा में 11 से 13 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
