IRCTC International Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया इंटरनेशनल टूर पैकेज, इन 3 देशों के लिए कर सकते हैं बुकिंग

IRCTC International Tour Package: भारत से भी बड़ी संख्या में हर साल ट्रैवलर्स दुबई घूमने और नौकरी करने के लिए जाते हैं। अगर आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इंडियन रेलवे के जबरदस्त टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। IRCTC दुबई का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 7:12 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC; थाईलैंड टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है।

IRCTC International Tour Package: क्या आप काफी समय से विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन ज्यादा महंगा होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) कई विदेशी टूर पैकेज लेकर आया है। ये टूर पैकज काफी किफायती है। अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। यहां आपको आईआरसीटीसी के सस्ते टूर विदेशी टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं।

थाईलैंड टूर पैकेज

IRCTC थाईलैंड टूर पैकेज (Thailand Tour Package) लेकर आया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति सफर करेगा तो एक आपको 55,900 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 47,750 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 47,750 रुपये देने होंगे। बच्चे के साथ अलग बेड लेना होगा तो 45,650 रुपये देने होंगे। बच्चे के लिए बेड नहीं लेना है तो 37,250 रुपये देने होंगे।


मिलेंगी यह सभी सर्विस

थाईलैंड टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और खाने का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं उठाने होंगे। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। बाकी जानकारी आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी। IRCTC थाईलैंड का 4 रात और 5 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में थाइलैंड (Thailand), बैंकॉक (Bangkok) और पटाया (Pattaya) दिखाया जाएगा। आपको एक लोकल टूर गाइड भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर विजिट कर सकते हैं।

दूबई टूर पैकेज

भारत से भी बड़ी संख्या में हर साल ट्रैवलर्स दुबई घूमने और नौकरी करने के लिए जाते हैं। अगर आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इंडियन रेलवे के जबरदस्त टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। IRCTC दुबई का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में दुबई का पॉम ट्री, नाइट सफारी, क्रूज राइड कराया जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति दुबई जाएगा तो आपको 1,08,100 रुपये देने होंगे। 2 व्यक्ति के लिए 1,04,900 रुपये प्रति व्यक्ति के लिए देने होंगे। अगर 3 लोगों के लिए टूर पैकेज लेते हैं तो हर एक व्यक्ति के लिए 1,02,100 रुपये देने होंगे।

बाली टूर पैकेज

इंडोनेशिया का फेमस पर्यटन स्थल बाली हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यदि आप भी बाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC का टूर पैकेज ले सकते हैं। बाली में आपको चिंतामणि मणि गांव, राजसी बटूर पर्वत ज्वालामुखी और मंत्रमुग्ध करने वाली झील के लुभावने दृश्य देखने का मौका मिलेगा। बाली के 6-दिन और 5-रात के ट्रिप में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना शामिल है। होटल और अंग्रेजी बोलने वाले गाइड भी मिलेगा। इसके अलावा आपको इकॉनोमी क्लास की टिकट भी मिलेगी। बाली टूर पैकेज के तहत एक व्यक्ति के लिए 1,15,800 रुपये देने होंगे। दो लोगों के लिए कीमत प्रति व्यक्ति 1,05,900 रुपये है, और तीन लोगों के लिए, यह प्रति व्यक्ति 1,00,600 रुपये है।

ZEEL के शेयरों में 16% की शानदार तेजी, Zee-Sony मर्जर को NCLT की मंजूरी मिलने की खबर पर चढ़े शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।