Monsoon Tracker: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार (2 जून) को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के अधिक भागों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 2024 दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भी दस्तक दे चुका है। IMD के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में मानसून के मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।
