Get App

Rain Alert: दिल्ली और बेंगलुरु में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के दौरान दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है

Akhileshअपडेटेड May 31, 2023 पर 2:54 PM
Rain Alert: दिल्ली और बेंगलुरु में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के बाद कुछ इलाकों में पानी भरने की शिकायत भी मिली

Rain Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Rainfall) में बुधवार को सुबह भी बारिश हुई। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर बारिश के कारण ट्रैफिक बाधित होने और निचले इलाकों में पानी भरने को लेकर आगाह किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के दौरान दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के बाद कुछ इलाकों में पानी भरने की शिकायत भी मिली। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मई के महीने में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मई को दिल्ली के लिए सबसे गर्म महीना माना जाता है। लेकिन इस साल मौसम में अजीबोगरीब बदलाव देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई और बारिश हुई, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। IMD ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में तूफान और बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 5 जून तक 40 डिग्री के निशान से नीचे रहने का अनुमान है।

कर्नाटक में होगी बारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें