Aaj ka mausam: देश के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश कहर बढ़ता जा रहा है। इससे नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में 11-14 अगस्त तक 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 12-14 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं बिहार, सिक्कम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
