Get App

Afghanistan Crisis: त्योहारों के पहले आम आदमी को झटका, एक हफ्ते में काजू बादाम के दाम 250 रुपये बढ़े

देश की राजधानी दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स के दाम 5 से 10 फीसदी तक बढ़ गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2021 पर 3:18 PM
Afghanistan Crisis: त्योहारों के पहले आम आदमी को झटका, एक हफ्ते में काजू बादाम के दाम 250 रुपये बढ़े

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने के बाद भारत में सबसे बड़ा असर ड्राई फ्रूट्स पर पड़ने लगा है। दिल्ली का सबसे पुराना बाजार खाड़ी बाबली के थोक व्यापारियों की परेशानी बढ़ने लगी है। ड्राई फ्रूट्स की कीमत आंख दिखाने लगी है। अब सबकी निगाहें काबुल पर टिकी हुई हैं।

सिर्फ कुछ ही दिन के भीतर ही ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 7-12 फीसदी तक का इजाफा हो चुका है। जम्मू में ड्राई फ्रूट्स के दाम 33 फीसदी तक बढ़ गए हैं। त्‍योहारी सीजन से पहले अचानक भाव में उछाल से ग्राहक और कारोबारी दोनों को तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कारोबारियों का कहना है कि रक्षाबंधन से पहले और बारिश में सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) की डिमांड बढ़ती है, लेकिन उसी अनुपात में सप्‍लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स के दाम में तेजी आ रही है।   

अफगानिस्तान में संकट बढ़ने से ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई पर असर पड़ा है। जिससे भारत में होलसेल और रिटेल बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक हफ्ते के भीतर 200-250 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कारोबारियों के मुताबिक, पिछले दो हफ्ते से माल की सप्लाई नहीं हुई है। रक्षा बंधन का त्योहार भी नजदीक आ रहा है। बरसात के मौसम के चलते भी ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ गई है।

दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स 10 फीसदी हुए महंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें