Get App

Shraddha Murder Case: श्रद्धा के कटे सिर को रोज देखता था आफताब, ऐसे हुआ खौफनाक खुलासा

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी आफताब की नई दरिंदगी का खुलासा हुआ है। वो फ्रिज में रखे श्रद्धा के चेहरे को घंटों घूरता रहता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2022 पर 10:43 AM
Shraddha Murder Case: श्रद्धा के कटे सिर को रोज देखता था आफताब, ऐसे हुआ खौफनाक खुलासा
श्रद्धा और आफताब में शादी के लिए हमेशा झगड़ा होता रहता था।

Shraddha Murder Case: देश को दहला देने वाले श्रद्धा मर्डर केस में अब एक नया खुलासा हुआ है। अपने प्यार के 35 टुकड़े करने वाला आफताफ का एक घिनौना चेहरा सामना आया है। उसने श्रद्धा के शरीर को काटकर फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद श्रद्धा के कटे सिर को रोज देखता रहता था। एक रिपोर्ट में पता चला है कि वो उसी कमरे में सोता था। जिस कमरे में उसने श्रद्धा को काटकर टुकड़ों में बांट दिया था। इतना ही नहीं उसने श्रद्धा की पहचान मिटाने के लिए हाथों की कलाइयां, अंगुलियां समेत कई हिस्सों को ब्लोअर से जला दिया था। इसके लिए वह महरौली बाजार से ब्लोअर खरीद लाया था।

दोनों के बीच होता था झगड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मुंबई में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। वो तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। इसके तुरंत बाद, श्रद्धा ने आफताब पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शादी के लिए दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था। 18 मई को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस बार आरोपी ने अपना आपा खो दिया और उसने पीड़िता का गला दबा दिया। वहीं श्रद्धा के पिता का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है। मैं आरोपी को फांसी देने की मांग करता हूं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है।

Shraddha Murder Case: क्या है Dexter सीरीज की कहानी, जिसे देख कर आफताब ने दो दिन में किए श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े

छतपुर में किराए पर फ्लैट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें