Get App

Gold Price Today: सोने का भाव और गिरा; मुंबई, कोलकाता में ₹142740 पर आया 22 कैरेट; चेक करें अपने शहर का रेट

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। विदेश में भी सोने में कमजोरी है। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता अभी भी बरकरार है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 7:47 AM
Gold Price Today: सोने का भाव और गिरा; मुंबई, कोलकाता में ₹142740 पर आया 22 कैरेट; चेक करें अपने शहर का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट शनिवार, 6 जून को भी जारी है। आज सुबह ज्यादातर शहरों में भाव नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में कीमत 155720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

विदेश में भी सोने में कमजोरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता अभी भी बरकरार है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है। यह सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए निगेटिव फैक्टर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें