Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 17, 2022 / 7:25 PM IST

Agnipath Protests LIVE Updates: रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे, बिहार के कई जिलों में 19 जून तक इंटरनेट बंद

Agnipath Protests LIVE Updates: नई रक्षा भर्ती योजना (New Defence Recruitment Scheme) 'अग्निपथ' (Agnipath) के विरोध के तीसरे दिन गुस्साए युवाओं ने एक और ट्रेन को आग लगा दी। बिहार में गुरुवार को ट्रेन की एक बोगी जलाने के बाद शुक्रवार को एक और ट्रेन में आग लगा दी गई है

Agnipath Protests LIVE Updates: नई रक्षा भर्ती योजना (New Defence Recruitment Scheme) 'अग्निपथ' (Agnipath) के विरोध के तीसरे दिन गुस्साए युवाओं ने एक और ट्रेन को आग लगा दी। बिहार में गुरुवार को ट्रेन की एक बोगी जलाने के बाद शुक्रवार को एक और ट्रेन में आग लगा दी गई है। दंगाइयों ने कई राज्यों में सड़कों और रेल को ब्लॉक किया हुआ है। कई लोगों ने गुरुवार को गुरुग्राम में पुलिस अधिकारियों पर पथराव भी कि

आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर एक टिकट काउंटर से तीन लाख रुपये कैश लूट लिया गया
आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर एक टिकट काउंटर से तीन लाख रुपये कैश लूट लिया गया
JUNE 17, 2022 / 5:09 PM IST

'सेना को गुंडों की जरूरत नहीं है' देशभर में अग्निपथ के विरोध में आगजनी पर बोले पूर्व सेनाध्यक्ष

देशभर में केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की शॉर्ट टर्म सर्विस स्कीम 'अग्निपथ' (Agnipath Scheme) के विरोध में युवाओं ने बवाल काटा हुआ है। कहीं सड़क जाम कर दी गईं, तो कहीं ट्रेनों में आग लगा दी गई। इस बीच 1999 कारगिल युद्ध के दौरान सेना प्रमुख रहे रिटायर्ड जनरल वीपी मलिक (General VP Malik) ने कहा कि हम सेना में गुंडों की भर्ती नहीं करते हैं, पढ़ें पूरी खबर...

    JUNE 17, 2022 / 3:54 PM IST

    सेना की नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर क्यों बनी हैं देश की सड़कें 'अग्निपथ', युवा किस बात का रहा विरोध

    कई आम लोगों और राजनेताओं ने शिकायत की है कि केंद्र की नई योजना सही नहीं है। भर्ती कर्मियों को पेंशन आदि जैसे अलग-अलग मौद्रिक लाभ नहीं मिलेंगे। इसके अलावा, चार साल की अवधि के बाद केवल 25 प्रतिशत रंगरूटों का ही सशस्त्र बलों में भविष्य तय होगा। हालांकि, गृह मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की भर्ती करते समय 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

      JUNE 17, 2022 / 3:01 PM IST

      रेल मंत्री की प्रदर्शनकारियों से अपील

      अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है। उन्होंने कहा, "मेरा सभी से निवेदन है कि रेलवे आपकी और राष्ट्र की संपत्ति है। आप किसी भी तरह से हिंसक प्रदर्शन न करें और रेलवे संपत्ति आपके सेवा के लिए है। इसलिए इसे बिल्कुल नुकसान न पहुंचाए।"

        JUNE 17, 2022 / 2:59 PM IST

        पश्चिम बंगाल में रेलवे जोन के विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे छात्र आंदोलन के कारण नौ ट्रेनें रद्द और नौ ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है: पूर्व मध्य रेलवे

          JUNE 17, 2022 / 1:56 PM IST

          भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी आज छह फॉरवर्ड बेस का दौरा कर रहे हैं, जहां वह अग्निपथ प्रवेश योजना के विवरण के बारे में सैनिकों को संबोधित करेंगे। इसका मकसद सेना में अंतिम व्यक्ति तक को योजना का विवरण समझाना है: IAF

            JUNE 17, 2022 / 1:50 PM IST

            युवाओं को इस योजना के बारे में अब तक पूरी जानकारी नहीं- सेनाध्यक्ष

            अग्निपथ योजना पर भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा कि हमारी यूनिट्स अग्निपथ योजना को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार और उत्सुक है। जहां तक मुझे लगता है कि युवाओं को इस योजना के बारे में अब तक पूरी जानकारी नहीं है।

            उन्होंने कहा कि एक बार युवा इस योजना के बारे में समझ जाएंगे, तब उन्हें विश्वास होगा कि यह योजना न सिर्फ युवाओ के लिए बल्कि राष्ट्र और तीनों भारतीय सेनाओं के लिए फायदेमंद है।

            सेनाध्यक्ष ने आगे कहा, "पिछले 2 दिनों में हमारे मंत्रालय, राज्य सरकारों और कई एजेंसियों ने भी इस योजना के बारे में कई पहल की है। इसके बाद युवाओं को इस योजना पर ज़्यादा भरोसा होगा।"

              JUNE 17, 2022 / 1:45 PM IST

              सिकंदराबाद रेलवे पुलिस की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में एक की मौत

              शुक्रवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 'अग्निपथ' प्रदर्शनकारियों पर रेलवे पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतक की पहचान वारंगल जिले के दामोदर के रूप में हुई है।