यूनिफॉर्म के अंदर सोने की तस्करी करने के आरोप में एयर इंडिया का केबिन क्रू गिरफ्तार, 1487 ग्राम सोना बरामद

कस्टम विभाग ने यूनिफॉर्म के अंदर सोने की तस्करी करने के आरोप में कोच्चि एयरपोर्ट (Kochi Airport) से एयर इंडिया के एक केबिन क्रू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1487 ग्राम सोना बरामद किया गया है। वायनाड के रहने वाले शफी शराफ (Shafi Sharaf) ने अपनी बांहों में यूनिफॉर्म के अंदर 1,487 ग्राम सोना लपेट कर रखा था

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement
आरोपी अपनी हाथों में सोना लपेटकर उसके ऊपर शर्ट की बाजू ढककर ग्रीन चैनल से गुजरने की योजना बना रहा था

कस्टम विभाग ने यूनिफॉर्म के अंदर सोने की तस्करी करने के आरोप में कोच्चि एयरपोर्ट (Kochi Airport) से एयर इंडिया के एक केबिन क्रू (Air India crew member arrested) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1487 ग्राम सोना बरामद किया गया है। वायनाड के रहने वाले शफी शराफ (Shafi Sharaf) ने अपनी बांहों में यूनिफॉर्म के अंदर 1,487 ग्राम सोना लपेट कर रखा था। अधिकारियों ने बताया कि सोने की तस्करी के आरोप में बुधवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के केबिन क्रू शफी शराफ को गिरफ्तार किया गया।

सीमा शुल्क के अधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली थी कि बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सेवा का केबिन क्रू सदस्य शफी सोना ला रहा है। आरोपी अपनी हाथों में सोना लपेटकर उसके ऊपर शर्ट की बाजू ढककर ग्रीन चैनल से गुजरने की योजना बना रहा था। अधिकारियों ने कहा कि उससे और पूछताछ की जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे उसने सोने के लेप को अपनी बाहों में लपेटा हुआ था। जागरण न्यूज के मुताबिक, आरोपी रात करीब 8.30 बजे बहरीन से कोच्चि पहुंचा था। उसे दो घंटे से भी कम समय में रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर पकड़ लिया गया और सीमा शुल्क की निवारक शाखा में ले जाया गया।


इससे पहले चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3.32 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गई थीं। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि इस संबंध में श्रीलंका के एक नागरिक सहित दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अधिकारियों ने विशिष्ट इनपुट पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सिंगापुर से चेन्नई पहुंचे दो यात्रियों को रोका और उनके सामान में छिपाकर रखी गई 6.8 किलोग्राम वजन की 68 सोने की छड़ें बरामद कीं।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू आज अमृतसर का करेंगी दौरा! स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग तीर्थ स्थल की करेंगी यात्रा, इन रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।