Get App

Air India Express ने वापस लिया कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला, केबिन क्रू की हड़ताल भी खत्म

एयरलाइन के कई केबि‍न क्रू सदस्यों ने बीमार होने का दावा करते हुए अचानक काम पर आना बंद कर दिया था। इसके कारण करीब 100 उड़ानें रद्द हो गई थीं। एयरलाइन ने बीमार होने की सूचना देने वाले बचे हुए चालक दल के सदस्यों को गुरुवार शाम 4 बजे तक ड्यूटी पर वापस आने या बर्खास्तगी का सामना करने का अल्टीमेटम दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 8:51 PM
Air India Express ने वापस लिया कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला, केबिन क्रू की हड़ताल भी खत्म
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज 9 मई को कहा कि वह सभी 25 केबिन क्रू सदस्यों को बहाल करने पर सहमत हो गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने आज 9 मई को कहा कि वह सभी 25 केबिन क्रू सदस्यों को बहाल करने पर सहमत हो गया है। एयरलाइन ने इन सदस्यों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत टर्मिनेशन लेटर भेजा था। वहीं, कर्मचारियों ने भी अपनी हड़ताल खत्म कर दी है और काम पर वापस लौटने के लिए हामी भर दी है। चीफ लेबर कमिश्नर ने आज दोपहर 2 बजे मीटिंग बुलाई थी। बैठक में एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन ने विरोध कर रहे चालक दल से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया।

एयरलाइन के कई केबि‍न क्रू सदस्यों ने बीमार होने का दावा करते हुए अचानक काम पर आना बंद कर दिया था। इसके कारण करीब 100 उड़ानें रद्द हो गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने बीमार होने की सूचना देने वाले बचे हुए चालक दल के सदस्यों को गुरुवार शाम 4 बजे तक ड्यूटी पर वापस आने या बर्खास्तगी का सामना करने का अल्टीमेटम दिया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक वरिष्ठ अधिकारी और केबिन क्रू ने बताया कि 8 मई को लगभग 20-25 कर्मचारियों को टर्मिनेशनल लेटर भेजे गए थे।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ चालक दल द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के एक ही समय में छुट्टी लेने के बाद कई उड़ानों में देरी हुई या रद्द कर दी गई और यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रह गए। एयरलाइन ने बाद में एक रिवाइज्ड फ्लाइट शेड्यूल जारी किया और लोगों से एयरपोर्ट पर जाने से पहले यह जांचने के लिए कहा कि क्या उनकी उड़ान इस व्यवधान से प्रभावित हुई है।

गुरुवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 85 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की, जिससे केबिन क्रू की कमी के कारण उसकी डेली शेड्यूल्ड फ्लाइट्स में से लगभग 20 फीसदी प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने यह भी साझा किया कि वह गुरुवार को 20 मार्गों पर एयर इंडिया के समर्थन से 283 उड़ानें संचालित करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें