देश भर में ट्रैवल सर्विसेज के रफ्तार पकड़ने के साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 'टाइम टू ट्रैवल' ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत मुसाफिर सिर्फ 1,177 रुपये में एयर टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऑफर 29 मई से 3 जून तक वैलिड है। इसमें ट्रैवलर्स 30 सितंबर 2024 तक की बुकिंग पर यह ऑफर हासिल कर सकते हैं। ऑफरों के तहत टिकटों की बिक्री की सुविधा एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की वेबसाइट, ऐप्लिकेशन और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
