Air Pollution: देश का सबसे प्रदूषित शहर बना ये शहर, दिल्ली से भी जहरीली हुई हवा, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं?

Air Pollution: देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 9 शहर सिर्फ बिहार के हैं। आने वाले समय में दिल्ली की तरह बिहार के इन शहरों के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
Air Pollution: सिर्फ एक शहर मंगुराहां को छोड़ दें तो बिहार के किसी शहर में आज हवा सांस लेने लायक नहीं है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi AQI) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) की चर्चा तो हमेशा होती रहती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार (Bihar AQI) में प्रदूषण विकराल रूप लेता जा रहा है। देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 9 शहर सिर्फ बिहार के हैं। आने वाले समय में दिल्ली की तरह बिहार के इन शहरों के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के बेगूसराय (Begusarai AQI) की हवा देश भर में सबसे जहरीली है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रविवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में देश का सबसे प्रदूषित शहर बेगूसराय (474) रहा। जबकि 179 शहरों की लिस्ट में दरभंगा प्रदूषण लेबल 446 के साथ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहरीली हवा की यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर बताई जा रही है। इस कारण लोग विभिन्न रोगों के शिकार हो रहे हैं।

सिर्फ एक शहर मंगुराहां को छोड़ दें तो बिहार के किसी शहर में आज हवा सांस लेने लायक नहीं है। राजधानी पटना में भी AQI का बहुत बुरा हाल है। अधिकतम इलाकों में AQI 400 से ऊपर है। सीवान और दरभंगा में AQI बहुत खराब है।


ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप फिनाले देखने पहुंचे Elon Musk का ट्वीट हुआ वायरल, करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो

इन शहरों में सोमवार 19 दिसंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के ऊपर दर्ज किया गया है। पूर्णिया में आज थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि हवा में सांस लेना बीमारी को दावत देने जैसा है। इसके अलावा समस्तीपुर, गया, पश्चिमी चंपारण, भागलपुर जिले में भी हवा बहुत जहरीली है।

बच्चे हो रहे हैं जहरीली हवा के शिकार

जहरीली हवा से बच्चों को सांस की बीमारी हो रही है। वहीं, बड़े लोगों को फेफड़े में संक्रमण हो रहा है और वो हृदय रोग के भी शिकार हो रहे हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं की भी परेशानी बढ़ रही है। रिपोर्ट में इसे गंभीर दिखाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह स्थिति दरभंगा के लिए बेहद चिंताजनक है। यदि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए शीघ्र कारगर उपाय नहीं किए गए तो आम आदमी ज्यादा संख्या में प्रदूषण जनित रोगों का शिकार होने लगेगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।