Get App

ई-कॉमर्स में Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों की बादशाहत खत्म होगी, जानिए सरकार का प्लान

सरकार एक ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क बनाने जा रही है, जिसमें छोटे प्लेयर्स को भी ई-कॉमर्स का फायदा उठाने का बराबर मौका मिलेगा। इससे उनके प्रोडक्ट्स भी करोड़ों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 1:25 PM
ई-कॉमर्स में Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों की बादशाहत खत्म होगी, जानिए सरकार का प्लान
इस प्रोजेक्ट में सरकार की मदद नंदन नीलेकणि कर रहे हैं। वह इंफोसिस के को-फाउंडर हैं। वह बायोमीट्रिक आइडेंटिफिकेशन प्रोजेक्ट में सरकार की मदद कर चुके हैं।

ई-कॉमर्स की तस्वीर बदलने जा रही है। इस पर एमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसी कंपनियों की बादशाहत खत्म होगी। सरकार एक ओपन टेक्नोलॉजी नेटवर्क बनाने जा रही है, जिसमें छोटे प्लेयर्स को भी ई-कॉमर्स का फायदा उठाने का बराबर मौका मिलेगा। इससे उनके प्रोडक्ट्स भी करोड़ों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

इस प्रोजेक्ट में सरकार की मदद नंदन नीलेकणि कर रहे हैं। वह इंफोसिस के को-फाउंडर हैं। वह बायोमीट्रिक आइडेंटिफिकेशन प्रोजेक्ट में सरकार की मदद कर चुके हैं। सरकार ऐसा ऑनलाइन सिस्टम बनाना चाहती है, जहां 10 रुपये के साबुन से लेकर हजारों रुपये के एयरलाइंस के टिकट को खरीदना और बेचना मुमकिन होगा।

यह भी पढ़ें : इंडोनेशिया से पॉम आयल के एक्सपोर्ट पर बैन आज से हुआ लागू, जानिए इंडस्ट्री कितनी है तैयार

दरअसल, सरकार का मकसद अभी ई-कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की बादशाहत खत्म करना है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इन दो कंपनियों का दबदबा है। इससे एक तरफ छोटे प्लेयर्स को पनपने का मौका नहीं मिल रहा है, तो दूसरी तरफ गली-मोहल्ले की किराना दुकानों के वजूद को खतरा पैदा हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें