Get App

Nagaland Firing: नगालैंड मामले पर अमित शाह ने संसद में जताया खेद, बोले- गलत पहचान की वजह से हुई फायरिंग

गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा कि नगालैंड फायरिंग में नागरिकों की मौत पर केंद्र सरकार को अफसोस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 5:20 PM
Nagaland Firing: नगालैंड मामले पर अमित शाह ने संसद में जताया खेद, बोले- गलत पहचान की वजह से हुई फायरिंग
नगालैंड फायरिंग मामले में अमित शाह ने जताया अफसोस

Nagaland Firing: नगालैंड फायरिंग मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को लोकसभा में बयान दिया। गृह मंत्री ने नगालैंड फायरिंग पर खेद जताते हुए कहा कि गलत पहचान की वजह से यह घटना हुई, जिसमें 14 नागरिकों और एक जवान की मौत हो गई। उन्‍होंने कहा कि मामले में उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और राज्‍य में शांति व्‍यवस्‍था को बरकरार रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

'भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों'

शाह ने कहा कि भारत सरकार नगालैंड की घटना पर अत्यंत खेद प्रकट करती है और सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गृह मंत्री ने कहा कि नगालैंड की घटना की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है जिसे एक महीने के अंदर जांच पूरी करने को कहा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें