असम में मूसलाधार बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। सूबे के 19 जिलों में बाढ़ आ गई है। 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लाखों लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। भारी बारिश की वजह से अब तक 45 लोगों की जान चली गई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, कम से कम 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें ब्रह्मपुत्र नदी जोराहट जिले के नेमीघाट में अपने हाई लेवल को पार कर चुकी है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Assam State Disaster Management Authority- ASDMA) ने एक बुलेटिन में कहा है कि NDRF, SDRF, भारतीय सेना (Indian Army), इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) और स्थानीय प्रशासन (Local Administration) राहत और बचाव काम में जुटी हुई हैं।
